एक्सप्लोरर

खूंखार नहीं दिख रही चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन, सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ियों को मिलेगी जगह!

CSK Playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स इस बार भी विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहेगी. संभावित प्लेइंग इलेवन बाकियों की तुलना में ज्यादा खूंखार नहीं दिख रही है.

Chennai Super Kings Likely Playing 11: आईपीएल 2025 के लिए हर टीम ने कमर कस ली है. सभी टीमों ने 18वें सीजन की नीलामी में खूंखार खिलाड़ियों को खरीदने के लिए खूब पैसा लुटाया. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने नाम से ज्यादा काम पर ध्यान दिया है. आप चेन्नई की टीम देखेंगे तो उसमें ज्यादा बड़े नाम नहीं दिखेंगे. वैसे भी महेंद्र सिंह धोनी का यह सालों पुराना फॉर्मूला है. चेन्नई शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाती आई है. इस बार फ्रेंचाइजी ने ऐसा ही किया है. इसी वजह से आपको चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन ज्यादा खूंखार नहीं लगेगी. 

यह साफ हो गया है कि आईपीएल 2025 में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे पारी की शुरुआत करेंगे. इसी वजह से कॉन्वे को फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले खरीदा और 6.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी. हालांकि, उनके रिजर्व के रूप में टीम में रचिन रवींद्र भी हैं. तीन नंबर पर राहुल त्रिपाठी खेलते दिख सकते हैं. 

इसके बाद मिडिल ऑर्डर की बात करें तो चार नंबर पर शिवम दुबे का खेलना तय है. पांच नंबर पर दीपक हुड्डा खेलते दिख सकते हैं. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. इसके बाद सैम कर्रन और रवींद्र जडेजा खेलते दिख सकते हैं. फिर एमएस धोनी पिछले सीजन जैसी भूमिका में नजर आएंगे. इस बार अन्ना की टीम में वापसी हुई है. चेन्नई ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. 

तेज गेंदबाजी में खलील अहमद और मथीषा पथिराणा एक्शन में दिख सकते हैं. पथिराणा को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है. वहीं खलील को ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस सीजन चेन्नई की टीम प्लेइंग इलेवन में तीन विदेशी खिलाड़ी ही रख सकती है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर कोई विदेशी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकता है. इम्पैक्ट प्लेयर कौन होगा, ये मैच की कंडीशन पर निर्भर करेगा. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद और मथीषा पथिराणा. 

इम्पैक्ट प्लेयर- नूर अहमद/जैमी ओवरटन/रचिन रवींद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget