एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025 Schedule: दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए क्यों चुने गए दो वेन्यू

Champions Trophy 2025 Schedule Announced: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जाएगा. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए दो शहरों को चुना गया है.

Champions Trophy 2025 Schedule Announced: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से होगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए दो शहर चुने गए हैं. इसके पीछे एक बड़ा कारण है.

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में 20 फरवरी से अभियान की शुरुआत करेगी. यह मैच दुबई में होगा. इसके बाद भारत का पाकिस्तान से मुकाबला होगा. वहीं भारत का तीसरा मैच न्यूजीलैंड से होगा. यह मैच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल दुबई में और दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा. वहीं फाइनल के लिए दो शहर चुने गए हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए क्यों चुने गए दो शहर -

आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए दो वेन्यू चुने हैं. इसमें पहला वेन्यू लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम है. जबकि दूसरा वेन्यू दुबई क्रिकेट स्टेडियम है. दरअसल टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल से खेला जा रहा है. लिहाजा अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो यह मुकाबला दुबई में होगा. अगर टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंचती है तो यह लाहौर में खेला जाएगा.

सेमीफाइनल पर भी फंसेगा पेंच -

फाइनल तक सेमीफाइनल के लिए भी दो वेन्यू हैं. पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. यह मुकाबला तभी दुबई में होगा जब भारतीय टीम यहां तक पहुंचेगी. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा. इसके लिए भी वही नियम लागू होगा. 

टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ये होगा शेड्यूल-

  • 20 फरवरी - भारत बनाम बांग्लादेश
  • 23 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्तान
  • 02 मार्च - भारत बनाम न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल जारी, जानें कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget