एक्सप्लोरर

कुंबले के भविष्य पर फैसला करने के लिये सीएसी ने मांगा और समय


कुंबले के भविष्य पर फैसला करने के लिये सीएसी ने मांगा और समय

लंदन: सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति(सीएसी) ने मुख्य कोच अनिल कुंबले के भविष्य पर फैसला करने के लिये अधिक समय मांगा है. 


बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला सहित अधिक सीनियर सदस्य जल्दबाजी में कुंबले को हटाने के खिलाफ हैं और ऐसे में इस दिग्गज स्पिनर का कार्यकाल बढ़ाये जाने की संभावना बढ़ गयी है. यह तीन सदस्यीय समिति कल यहां पंचतारा होटल में मिली और उन्होंने नये कोच की नियुक्ति पर लगभग दो घंटे तक चर्चा की और फिर बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी को सूचित किया कि उन्हें अभी कुछ और समय चाहिए. 


बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने इसके बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी की. विज्ञप्ति में कहा गया है,‘‘बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति(सीएसी) की आज बैठक हुई जिसमें भारतीय सीनियर पुरूष टीम के मुख्य कोच के चयन के संदर्भ में प्रक्रिया पर चर्चा हुई और सीएसी ने इस पर बीसीसीआई से पर्याप्त समय देने के लिये कहा है.’’ 


इन तीनों दिग्गजों के लिये अधिक समय की मांग करना ही सुविधाजनक था क्योंकि वे तीनों कुंबले को हटाने के पक्ष में नहीं जिनके कोच रहते हुए भारत ने 17 में से 12 मैच जीते हैं. यहां तक कि कार्यवाहक अध्यक्ष खन्ना ने भी शुक्ला जैसे सीनियर सदस्यों से सलाह मशविरा करने के बाद अमिताभ चौधरी को पत्र लिखकर 26 जून को मुंबई को होने वाली बीसीसीआई की विशेष आम बैठक(एसजीएम) तक कोच भर्ती प्रक्रिया रोकने का आग्रह किया है. 


स्थगित होने का मतलब है कि कुंबले को चैंपियन्स ट्राफी के तुरंत बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाना पड़ सकता है. अगर कुंबले नहीं जाते हैं तो सहायक कोच संजय बांगड़ को उनकी भूमिका निभानी पड़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
दूसरे टी20 में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ
दूसरे टी20 में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
IND vs ENG 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी से डर रही है इंग्लैंड? ऑलराउंडर खिलाड़ी का खुलासा, उनसे बचने के लिए बनाया प्लान
वैभव सूर्यवंशी से डर रही है इंग्लैंड? ऑलराउंडर खिलाड़ी का खुलासा, उनसे बचने के लिए बनाया प्लान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget