एक्सप्लोरर

बुमराह ने बताया ब्रेक में सैम करन के लिए तैयार किया प्लान और फिर मिला विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने अपना काम कर दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने टेस्ट के पहले दिन ही इंग्लिश बल्लेबाज़ों को 246 रनों पर ऑल-आउट कर अपना आधा काम पूरा कर दिया.

लेकिन पहले दिन के खेल में टीम इंडिया, इंग्लिश बल्लेबाज़ी को और भी जल्दी समेट सकती थी अगर सैम करन खूंटा गाढ़ कर खड़े नहीं होते तो. लेकिन दिन के आखिरी सेशन में सैम करन आउट हुए. उन्हें आउट किया अश्विन ने.

करन के विकेट के बाद इंग्लिश टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और दिन के बाद टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज़ बुमराह ने खुद बताया कि उनके लिए टीम ने क्या योजना बनाई थी.

बुमराह ने कहा, 'वो बहुत अच्छा खेल रहा था और अपने मौके का भी फायदा उठा रहा था. साथ ही अपनी पारी की शुरुआत में वो गेंदो को आराम से छोड़ रहा था. उस समय गेंद भी पुरानी हो गई थी और ना ही स्विंग हो रही थी और ना ही सीम हो रही थी. विकेट भी धीमा हो चुका था. लेकिन ब्रेक के बाद हमने प्लान बनाया कि फिर से उन पर दबाव बनाना है और वो काम कर गया.'

सैम करन ने अपनी पारी में 136 गेंदों के सामना किया और 78 रन बनाए.

इसके साथ ही केटन जेनिंग्स को शानदार गेंद पर आउट करने के बारे में बुमराह बोले, 'जब भी आप विकेट लें तो अच्छा लगता है लेकिन साथ ही जब आपका प्लान काम करे तो और भी अच्छा लगता है. मैंने पहले भी ऐसे गेंद की है. विश्वकप(2016) के सेमीफाइनल में मैंने क्रिस गेल को भी ऐसी गेंदबाज़ी की थी. इसलिए मेरे लिए ये कोई नई गेंद नहीं थी.'

इसके साथ ही बुमराह बोले कि जब आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हों तो ज़रूरी नहीं है कि आप सभी को एक दिन में ही इस्तेमाल करें. जब आपको लगे कि इसकी ज़रूरत है तो इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

बुमराह ने बीते दिन अपने 20 ओवरों के स्पेल में 3 अहम विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget