एक्सप्लोरर

2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज ने लिया बड़ा फैसला, ब्रायन लारा को सौंपी यह अहम जिम्मेदारी

पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज़ ब्रायन लारा जिम्बाब्वे में वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें परफॉर्मेंस मेंटर बनाया गया है. साथ ही वह एकेडमी का भी काम-काज देखेंगे.

Brian Lara Appointed Performance Mentor West Indies Cricket Team: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय टीमों का मेंटॉर बनाया है. साथ ही वह बोर्ड की एकेडमी का भी काम-काज देखेंगे.

बोर्ड के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स ने कहा, "लारा सभी कोचों की मदद करेंगे और खिलाड़ियों को तकनीकी सलाह देंगे, ताकि उनका खेल सुधर सके. वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है. हमें पूरी उम्मीद है कि उनके निर्देशन में हमारी टीमें अच्छा करेंगी."

गौरतलब है कि लारा ने इससे पहले टीम के कोचों और खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में समय बिताया था और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह खिलाड़ियों को मानसिक और रणनीतिक रूप से मदद कर सकेंगे.

लारा जिम्बाब्वे में वेस्टइंडीज के टेस्ट दल के साथ जुड़ चुके हैं. वह टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच करने वाली कमेटी के सदस्य भी हैं. लारा के कार्यकाल का अभी समय निर्धारित नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इस साल में होने वाले वनडे विश्व कप तक इस पद पर जरूर रहेंगे. हालांकि इस दौरान वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच बने रहेंगे.

ब्रायन लारा को हाल ही में 2022 टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम के जल्दी बाहर होने के बाद सीडब्ल्यूआई समीक्षा पैनल में नियुक्त किया गया था. वहीं वेस्टइंडीज की टीम इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी हार गई थी. हालांकि, वे इस साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए टीम में सुधार चाहते हैं.

क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार लारा ने 17 वर्षों के अपने करियर में 131 टेस्टों में 11,953 रन और 299 वनडे में 10,405 रन बनाये. उन्होंने 34 टेस्ट शतक और 48 अर्धशतक बनाये. उनके नाम नाबाद 400 रन का भी विश्व रिकॉर्ड है. वनडे में उन्होंने 19 शतक और 63 अर्धशतक बनाये.

यह भी पढ़ें...

ICC Awards: बेन स्टोक्स बने 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ दी ईयर', ऐसा रहा है पिछले साल इस ऑलराउंडर का परफॉर्मेंस

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget