एक्सप्लोरर

England Tour Of India: भारत में होगी 'बैजबॉल' स्टाइल की असली परीक्षा? जानें क्या कहते हैं इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल 25 जनवरी से 11 मार्च तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज भारत में ही आयोजित होगी.

Brendon McCullum: इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को बड़ी चुनौती मानते हैं. वह यह भी मानते हैं कि भारतीय मैदानों पर भारत के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों में इंग्लैंड के 'बैजबॉल' स्टाइल वाले क्रिकेट की असली परीक्षा होगी.

बेंगलुरु में एक इवेंट के लिए आए मैकुलम ने अगले साल जनवरी से शुरू हो रहे इंग्लैंड के भारत दौरे से जुड़े सवालों पर बातचीत करते हुए कहा, 'मैं इस दौरे को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि आप हमेशा खुद को सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ परखना चाहेंगे. मैं मानता हूं कि भारतीय टीम अपनी परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे में यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होने वाली है. अगर हमें सफलता मिलती है तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर नहीं मिलती है तो भी मैं जानता हूं कि हमें किस अंदाज में क्रिकेट खेलना है.'

'बैजबॉल' स्टाइल पर उन्होंने कहा, 'हम खेल रहे हैं क्योंकि हम क्रिकेट से प्यार करते हैं. हम जितना हो सके उतना अच्छा बनने की कोशिश करना चाहते हैं. जब तक आप कुर्सी पर हों तो ऐसा होना चाहिए कि आप पूरे वक्त इसका आनंद उठा सके.'

मैकुलम कहते हैं, 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें कुछ तत्काल सफलता मिली है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अधिकतम सीमा है. हमने कुछ खिलाड़ियों को देखा है, जिन्होंने पिछले 18 महीनों में अपनी क्षमताओं को उजागर किया है और एक लीडर होने के नाते आपका यही काम है कि आप उनसे ज्यादा से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन निकलवा सकें.'

25 जनवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी. सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा. बता दें कि दोनों टीमों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में खेली गई थी, तब सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही थी.

यह भी पढ़ें...

Team India: अब कब और किस टीम के खिलाफ मैदान में नजर आएंगे भारतीय खिलाड़ी? जानें भारत की अगली सीरीज की फुल डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget