एक्सप्लोरर

'विराट के टेस्ट में ना खेलने वाले बयान' को लेकर ब्रैड हॉज ने मांगी माफी


विराट के टेस्ट में ना खेलने वाले बयान' को लेकर ब्रैड हॉज ने मांगी माफी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व बल्लेबाज़ और आईपीएल में गुजरात लायंस के कोच ब्रैड हॉज को अपनी गलती का हुआ है और उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर आईपीएल को लेकर किए गए कमेंट के लिए माफी मांगी है. 


ब्रैड हॉज ने थोड़ी देर पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा, एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर मैं उस भावना को समझ सकता हूं जिसमें आप अपने देश की मेजबानी करने और मैदान पर अपने देश के रंग के साथ उतरते हैं. ये एक खिलाड़ी के लिए सबसे बड़े सम्मान की बात होती है.'


इसे अपने ध्यान में रखते हुए मैं भारतीय लोग, क्रिकेट फैंस, भारतीय क्रिकेट टीम खासकर विराट कोहली से अपने पिछले बयान के लिए माफी मांगता हूं.'


अपने पिछले बयान में इरादा किसी की भी बुराई करना, उसकी आलोचना करना और ना ही किसी का अपमान करना था. ये सब बातें मैंने हल्के मन से कही थीं और इससे मैं आईपीएल की आलोचना भी नहीं करना चाहता था जिसे मैंने पिछले कई सालों से बहुत ज्यादा एंजॉय किया है.'



भारत की जनता और फैंस को मेरे बयान से नाराज़ होने का पूरा अधिकार है और उनके इस रिएक्शन से ही मुझे ये समझ बनी कि मैंने क्या बयान दिया. 


एक बार फिर मैं भारत की जनता से माफी मांगना चाहूंगा जिसने मुझे इतना प्यार दिया. विराट कोहली एक प्रेरणदायक कप्तान हूं और बतौर एक प्रोफेशनल खिलाड़ी मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.'


कंधे की चोट की वजह से आखिरी टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली को लेकर इस दिग्गज ने कहा था कि 'ये बेहद गंदा होगा अगर आप टेस्ट मैच नहीं खेलते जिससे ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बेशक़ीमती टेस्ट सिरीज़ जीतने का मौक़ा हो.'


हॉज ने कहा था,'ऐसा पहले भी हो चुका है. भारतीय कप्तान विराट ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के वक़्त खेलने आ जाते हैं, देखिए ये तो हम सभी जानते हैं कि ये ख़ूब पैसे वाला टूर्नामेंट है, इसमें खेलने का काफ़ी पैसा मिलता है.'


हालांकि विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में भी रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम धर्मशाला टेस्ट में हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget