एक्सप्लोरर

बॉक्सिंग डे टेस्ट में फैंस जसप्रीत बुमराह से लगाएंगे दोहरा शतक पूरा करने की उम्मीद, दिलचस्प हैं आंकड़े

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से फैंस उम्मीद करेंगे कि वह बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना दोहरा शतक पूरा करें.

Jasprit Bumrah Boxing Day Test: जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अकेले टीम इंडिया का पूरा बोझ उठाते नजर आ रहे हैं. बुमराह के अलावा सिर्फ केएल अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. बाकी लगभग टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अब तक सीरीज के तीन टेस्ट पूरे हो जाने तक फ्लॉप नजर आए हैं. विराट कोहली ने जरूर पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में शतक लगाया था. अब सीरीज का अगला टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा. बॉक्सिंग डे टेस्ट में फैंस बुमराह से दोहरा शतक पूरा करने की उम्मीद करेंगे. 

अब आप सोच रहे होंगे कि बुमराह बॉलिंग भी करें और दोहरा शतक भी लगाएं. तो आपको बता दें यहां बुमराह के बल्ले से लगाए जाने वाले दोहरे शतक की बात नहीं हो रही है, बल्कि टेस्ट में विकेट लेने वाले वाले दोहरे शतक बात हो रही है. 

दरअसल बुमराह ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 194 विकेट चटका लिए हैं. इस लिहाज से फैंस उम्मीद करेंगे कि बॉक्सिंग टेस्ट में 6 विकेट लेकर बुमराह 200 विकेट के आंकड़ा छू लें. 

अब तक सीरीज के तीनों ही टेस्ट में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की है. पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में बुमराह ने 8 विकेट चटकाए थे. फिर एडिलेड में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में बुमराह ने 9 विकेट अपने खाते में डाले थे. इस लिहाज से बुमराह के लिए मेलबर्न यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट में 6 विकेट लेना कोई बड़ी बात नहीं होगी. 

गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैच हो जाने के बाद बुमराह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बुमराह ने 10.90 की शानदार औसत से 21 विकेट चटका लिए हैं. लिस्ट में मिचेल स्टार्क दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 22.86 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

टी20 इंटरनेशनल में साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ इलेवन, भारत के 2 और पाकिस्तान का सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget