एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने विराट कोहली का किया सपोर्ट, सैम कोंस्टस विवाद पर दिया चौंकाने वाला बयान

Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर काफी हंगामा हुआ. विराट कोहली और सैम कोंस्टस के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

Michael Clarke Support Virat Kohli: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए रोमांचक बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के नए खिलाड़ी सैम कोंस्टस के बीच कंधे से कंधा मिलाकर हुई टक्कर ने क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी थी. जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विराट कोहली पर जुर्माना भी लगाया. लेकिन इसके बाद भी इस विवाद पर कई राय सामने आ रही हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी है.

माइकल क्लार्क ने क्या कहा?
विराट कोहली और सैम कॉन्सटस विवाद पर बोलते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कोहली का समर्थन किया. क्लार्क ने कहा, "विराट कोहली हमेशा अपनी टीम के लिए खड़े रहते हैं. वह जुझारू खिलाड़ी हैं, जो कभी पीछे नहीं हटते. मुझे लगता है कि बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज के प्रति सम्मान की कमी ने उन्हें परेशान किया."

उन्होंने यह भी कहा, "विराट को गलत समझा जा रहा है. वह बेहद अच्छे इंसान हैं. मुझे यकीन है कि मैच के बाद उन्होंने सैम से बात की होगी. उनका इरादा कभी गलत नहीं होता."

क्या है पूरा मामला?
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सैम कोंस्टस ने अपने डेब्यू मैच में ही बेखौफ प्रदर्शन किया. उन्होंने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रैंप शॉट खेलकर छक्का जड़ा, जिसे देखकर भारतीय खेमा हैरान रह गया. हालांकि, विवाद तब शुरू हुआ जब मैच के 10वें ओवर के दौरान कोहली और कोंस्टस के कंधे टकरा गए. दोनों के बीच हुई तीखी बहस को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने शांत कराया.

डेब्यू मैच में कोंस्टास का पर्दशन
सैम कोंस्टस ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला. उनका डेब्यू मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ था. उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में 92.30 की स्ट्राइक रेट से 65 गेंदों पर 60 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. लेकिन दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने कोंस्टस को नहीं बख्शा. दूसरी पारी में कोंस्टस 18 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: सिडनी में होगा पिंक टेस्ट, गुलाबी-गुलाबी हो जाएगा पूरा मैदान; जानें इसके पीछे छुपी फुल स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget