एक्सप्लोरर

BLOG: विराट की बल्लेबाजी से तय होगा आरसीबी का भविष्य

विराट कोहली की टीम आज सीजन का पांचवा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है.

विराट कोहली की टीम आज सीजन का पांचवा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है. कोलकाता की टीम अब तक खेले गए तीन में से दो मैच जीत चुकी है. जबकि विराट कोहली की टीम को चार मैच खेलने के बाद भी पहली जीत का इंतजार है.

इन चार मैचों में लगातार हार की बड़ी वजह विराट कोहली की फॉर्म भी है. जो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ लगातार जूझ रहे हैं. कोलकाता की टीम में भी कुलदीप यादव और पीयूष चावला की नजर विराट कोहली की इसी कमजोरी पर होगी. आपको याद दिला दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी विराट कोहली का विकेट स्पिनर श्रेयस गोपाल ने लिया था. 25 साल के श्रेयस गोपाल की गुगली को विराट कोहली बिल्कुल ही नहीं समझ पाए. वो कवर ड्राइव करने की कोशिश कर रहे थे और क्लीन बोल्ड हुए. आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए चार मैचों में ये दूसरा मौका है जब विराट कोहली स्पिन गेंदबाज के खिलाफ अपना विकेट गंवाकर लौटे हों.

इससे पहले सीजन के पहले मैच में विराट कोहली को हरभजन सिंह ने आउट किया था. उस मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 6 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर रवींद्र जडेजा को कैच थमा दिया था. अब तक खेले गए चार मैचों में विराट ने सिर्फ 78 रन बनाए हैं. बंगलुरू की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर ही निर्भर करती है. जाहिर है अब आरसीबी की किस्मत बदलने की जिम्मेदारी भी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों पर है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में भी दिखी थी कमजोरी ऐसा नहीं कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ विराट कोहली की ये परेशानी नई हो. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 और वनडे सीरीज में भी विराट कोहली स्पिन गेंदबाज के खिलाफ असहज थे. एडम जैंपा ने टी-20 और वनडे मैचों में मिलाकर तीन बार विराट कोहली का विकेट लिया था. इसमें भी एक बार विराट कोहली बोल्ड हुए थे. किसी भी बल्लेबाज के लिए बोल्ड होना सबसे ज्यादा फिक्र की बात होती है. इससे पता चलता है कि बल्लेबाज गेंद की लाइन को सही तरीके से ‘जज’ नहीं कर पा रहा.

वो बल्लेबाज अगर विराट कोहली हों तो फिक्र और बढ़ जाती है. ये बताने की जरूरत ही नहीं है कि विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस वक्त क्या कद है. एडम जैंपा उनके सामने अनुभव के मामले में कुछ भी नहीं हैं. लेकिन तकनीकों के सहारे बड़े से बड़े बल्लेबाज की तकनीक को देखकर गेंदबाज रणनीति बना ही लेते हैं. जो काम इस वक्त दुनिया भर के स्पिनर्स विराट कोहली के खिलाफ करते हैं.

विरोधी टीमों में नोटिस हुई है विराट की ये कमजोरी भारतीय टीम का पिछले साल का इंग्लैंड दौरा याद कीजिए. वनडे सीरीज के तीनों मैच में विराट कोहली को स्पिन गेंदबाजों ने आउट किया था. इसमें से दो दफा आदिल रशीद को ये कामयाबी मिली थी. इसी बात से प्रेरित होकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी रखने वाले आदिल रशीद को टेस्ट टीम में भी जगह दी थी. आदिल रशीद ने टेस्ट मैचों में भी विराट कोहली को काफी परेशान किया था. पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली का विकेट उन्होंने ही झटका था. हालांकि तब तक विराट कोहली अपना शतक बना चुके थे.

तीसरे टेस्ट मैच में आदिल रशीद ने जब विराट कोहली को आउट किया तो वो 97 रन पर खेल रहे थे. महज 3 रन से विराट कोहली अपने शतर से चूक गए थे. आप और इतिहास खंगालेंगे तो और भी ऐसे किस्से मिलेंगे जब स्पिन गेंदबाजों ने विराट कोहली को अच्छा खासा परेशान किया हो. अभी ये बात चिंता को और ज्यादा इसलिए बढ़ा रही है क्योंकि आईपीएल के बाद टीम इंडिया को विश्व कप खेलना है. इंग्लैंड की पिचें उस मौसम में स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल होंगी. ऐसे में अगर टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कमजोर पड़ा तो मुसीबत बढती चली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget