एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज़ दौरे से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी, संन्यास को लेकर खबरें तेज़

टीम इंडिया के क्रिकेट को लेकर बड़ी खबर आई है, खबरों के मुताबिक अब एमएस धोनी को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम से भी बाहर करने का फैसला कर लिया है.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 का अंत हो गया है लेकिन अब टीम इंडिया के दिग्गज एमएस धोनी के भविष्य को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अब एमएस धोनी को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम से भी बाहर करने का फैसला कर लिया है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक आगानी वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए 17 या 18 जुलाई को होने वाली बैठक में टीम चुनी जाएगी. जिसमें से एमएस धोनी को टीम से बाहर करने की खबरें आ रही हैं. सलेक्टर्स ऐसे संकेत दे रहे हैं कि अब धोनी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद धोनी के करियर को लेकर उनसे बात करने वाले हैं. बीसीसीआई के सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ''पंत जैसे खिलाड़ी अब अपने चांस की उम्मीद कर रहे हैं. धोनी अब पहले ही तरह बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं और उनकी धीमी बल्लेबाजी का असर टीम की परफॉर्मेंस पर पड़ रहा है.''

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुद टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद भी धोनी से मिलने वाले हैं. जो कि उनसे उनके संन्यास को लेकर बात करने वाले हैं.

इतना ही नहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक एमएस धोनी को अगले साल होने वाले विश्वकप टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक एमएस धोनी अगले साल टी20 टीम के प्लान में भी शामिल नहीं हैं.

आपको बता दें कि भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. जिसके बाद से ऐसी खबरें हैं कि धोनी अब किसी भी क्षण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

पिछले लंबे समय से एमएस धोनी की फॉर्म और उम्र को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एमएस धोनी अब किसी भी वक्त अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. हालांक खुद धोनी की तरफ से ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया गया है.

इतना ही नहीं वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद विराट कोहली की कैंप्टेंसी भी सवालों के घेरे में है. इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज दौरे से आराम दिया जा सकता है.

विराट कोहली को आराम दिए जाने पर रोहित शर्मा वनडे और अंजिक्य रहाणे टेस्ट की कमान संभालते हुए दिख सकते हैं. बता दें कि टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है. भारत इस दौरे पर तीन टी20 मैच, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget