एक्सप्लोरर

बिग बैश लीग: इस टीम के साथ खेलते दिखेंगे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट

बिग बैश लीग के अगले सीजन में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते दिखेंगे. वहीं इंग्लैंड के स्पिनर डैनी ब्रिग्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है.

Big Bash League: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस कार्लोस ब्रेथवेट ने बिग बैश लीग (BBL) के आगामी सीजन के लिए सिडनी सिक्सर्स के साथ करार किया है. 32 साल का यह हरफनमौला खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा और टॉम कर्रन और जेम्स विंसे के अलावा सिक्सर्स के तीसरे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़ेगा.

सिडनी सिक्सर्स की वेबसाइट ने इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे ब्रेथवेट के हवाले से लिखा है, "सिडनी के साथ मेरी कुछ अच्छी यादें हैं. मुझे लगता है कि सिडनी आसानी से मेरा पसंदीदा शहर बन गया है. मैंने अपना दूसरा टेस्ट मैच एससीजी में ही खेला था, जिसकी मेरे पास कुछ अच्छी यादें हैं और बीबीएल में सिक्सर्स के लिए खेलने की भी मेरे पास शानदार यादें हैं. यह शानदार टीम है."

कार्लोस ब्रेथवेट के सिडनी सिक्सर्स के साथ जुड़ने पर टीम के कोच ग्रैग शिपपर्ड ने कहा, "हम बीबीएल-10 में ब्रेथवेट के साथ दोबारा जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. तीन सीजन पहले हम संघर्ष कर रहे थे, लेकिन ब्रेथवेट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर आकर हमारे लिए शानदार काम किया और हम चार में से चार मैच जीतने में सफल रहे. ब्रेथवेट ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान के अंदर और बाहर लगातार अच्छा करते हैं. इसलिए हम उनको दोबारा अपने साथ जोड़ने को लेकर उत्साहित हैं."

गौरतलब है कि ब्रेथवेट इससे पहले बिग बैश लीग के सातवें सीज़न में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल चुके हैं. उस सीजन में उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था. बता दें कि सिक्सर्स ने ही पिछले सीजन में खिताब पर कब्जा किया था. ऐसे में इस बार वो खिताब बचाने के लिए जंग लड़ेगी.

डैनी ब्रिग्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ किया करार

इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर डैनी ब्रिग्स ने बिग बैश लीग के 10वें सीज़न के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है. ब्रिग्स ने 2009 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से वह सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 400 मैच खेल चुके हैं.

ब्रिग्स ने कहा, "मैं स्ट्राइकर्स के साथ जुड़कर काफी खुश हूं. बीबीएल विश्व के सर्वश्रेष्ठ टूर्नार्मेंट्स में से एक है. यह वो टूर्नामेंट है, जिसका मैं लंबे समय से हिस्सा बनना चाहता था. मैं इसमें खेलने को लेकर बेसब्र हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget