एक्सप्लोरर

स्पीड के साथ स्विंग बरकरार रखने की वजह से मिली कामयाबी: भुवनेश्वर कुमार

फार्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अतिरिक्त गति से गेंदबाजी करने के बावजूद गेंद को स्विंग कराने की क्षमता नहीं गंवाने के कारण वह दो साल पहले ही तुलना में बेहतर गेंदबाज बन गए हैं.

कानपुर: फार्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अतिरिक्त गति से गेंदबाजी करने के बावजूद गेंद को स्विंग कराने की क्षमता नहीं गंवाने के कारण वह दो साल पहले ही तुलना में बेहतर गेंदबाज बन गए हैं.

भुवनेश्वर ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में नयी गेंद का प्रभावी आक्रमण बनाया है. बेहतरीन यार्कर और अन्य विविधताएं भी उन्हें डेथ ओवरों का अच्छा गेंदबाज बनाती हैं.

भुवनेश्वर के लिए हालांकि स्विंग और गति के बाद संतुलन बनाना आसान नहीं था. जिन्होंने अतिरिक्त गति से गेंदबाजी शुरू करने के दौरान गेंद को मूव कराने की अपनी क्षमता खो दी थी. उन्होंने हालांकि अब भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरूण की बदौलत अपनी क्षमता फिर हासिल कर ली है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कल होने वाले तीसरे और निर्णायक मैच की पूर्व संध्या पर भुवनेश्वर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह ऐसे व्यक्ति हैं जो गेंदबाजों का प्रबंधन काफी अच्छी तरह करते हैं. इस स्तर पर आप तकनीक के बारे में काफी नहीं सोचना चाहते. वह कभी कभी आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जो आपकी गेंदबाजी में काफी सुधार कर सकती है. उदाहरण के लिए मैं अपनी गति में इजाफा किया लेकिन स्विंग गंवा दी. मुझे नहीं पता था कि इससे कैसे निपटना है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्होंने मुझे कुछ अहम बातें बताई जिससे मुझे अपनी स्विंग फिर हासिल करने में मदद मिली. टीम में उनकी भूमिका बहुमूल्य है.’’ भुवनेश्वर ने पिछले दो सत्र में अपनी गेंदबाजी ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी पर भी काम किया है जिसने उन्हें निचले क्रम में उपयोगी खिलाड़ी बना दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में पिछले कुछ वर्षों में मेरे अंदर सुधार हुआ है. स्विंग गंवाए बिना मैंने अपनी गति में सुधार किया है. इसे लेकर मैं काफी खुश हूं. मेरी बल्लेबाजी में भी थोड़ा सुधार हुआ है.’’ फिलहाल 1-1 से बराबर चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के संदर्भ में भुवनेश्वर ने कहा कि पुणे में दूसरे वनडे के बाद कल का मैच भी दबाव भरा होगा क्योंकि लंबे समय से टीम को इस तरह की कड़ी टक्कर नहीं मिली है.

भारत अगर कल जीत दर्ज करता है तो टीम लगातार सातवीं श्रृंखला जीत लेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले काफी समय से हमें इस तरह की चुनौती नहीं मिली है और यह छोटी श्रृंखला है. इसलिए अंतिम मैच में दबाव होगा कि हम श्रृंखला गंवा सकते हैं लेकिन जिस तरह हमने वापसी की वह टीम के जज्बे को दिखाता है. कल का मैच भी दबाव से निपटने से जुड़ा होगा. हम पिछले मैच की तरह खेलने की कोशिश करेंगे.’’

बीसीसीआई के उसके दायरे में नहीं आने पर नाडा की मान्यता रद्द करने की वाडा की धमकी पर नजरिये के बारे में पूछने पर भुवनेश्वर ने किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते. इस बारे में आईसीसी और बीसीसीआई को फैसला करना है. हम उनके निर्देश मानेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
पिता का बर्थडे मनाने पहुंचे युवराज सिंह ने हाथ से खिलाया केक, इमोशनल वीडियो वायरल
पिता का बर्थडे मनाने पहुंचे युवराज सिंह ने हाथ से खिलाया केक, इमोशनल वीडियो वायरल
शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से की बदतमीजी, सवाल सुनते ही इस तेज गेंदबाज ने खोया आपा
शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से की बदतमीजी, सवाल सुनते ही इस तेज गेंदबाज ने खोया आपा
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
भूकंप के झटकों से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget