एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रांची में जीती हुई बाजी हारने से बेहद निराश हैं बेन स्टोक्स, मैच के बाद बताया कहां हुई चूक

Ranchi Test: भारत के सामने दूसरी पारी में 192 रनों का लक्ष्य था, लेकिन भारत के 5 बल्लेबाज 120 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे, फिर शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने अंग्रेजों के मंसूबे पर पानी फेर दिया.

Ben Stokes Reaction: रांची टेस्ट में अंग्रेजों का हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस टेस्ट में कई ऐसे लम्हें आए जब लगा कि इंग्लैंड की पकड़ मजबूत हो गई है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की. खासकर, पहली पारी में 177 रनों पर 7 विकेट गवांने के बाद ध्रुव जुरेल ने लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम का स्कोर 307 रनों तक पहुंचाया. इस तरह इंग्लैंड टीम को बड़ी बढ़ नहीं मिल पाई. इसके बाद भारत के सामने दूसरी पारी में 192 रनों का लक्ष्य था, लेकिन भारत के 5 बल्लेबाज 120 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे, फिर शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने अंग्रेजों के मंसूबे पर पानी फेर दिया.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हार के क्या कहा?

बहरहाल, इस हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बेहद निराश नजर आए. बेन स्टोक्स ने कहा कि यह शानदार टेस्ट रहा. अगर आप स्कोरबोर्ड देखेंगे तो कहेंगे कि भारत 5 विकेट से जीता, लेकिन यह टेस्ट तमाम उतार-चढ़ाव से भरा रहा. मुझे अपनी टीम पर गर्व है. खासकर, जिस तरह कम अनुभव होने के बावजूद हमारे स्पिनर शोएब बशीर और टॉम हॉर्टली ने गेंदबाजी की... उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान मेरी कोशिश है कि भारतीय पिचों पर युवा स्पिनरों को आजादी दी जाए. मैं टेस्ट क्रिकेट का बड़ा फैन हूं. दोनों टीमों में जिस तरह कई युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, यह भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं.

'अगर आप तीसरे दिन का खेल देंखेंगे तो पाएंगे कि...'

बेन स्टोक्स ने कहा कि अगर आप तीसरे दिन का खेल देंखेंगे तो पाएंगे कि टेस्ट में कुछ भी परिणाम संभव था. इस पिच पर स्पिनरों को खेलना आसान नहीं था. इसके अलावा बेन स्टोक्स ने युवा स्पिनर शोएब बशीर की खूब तारीफ की. साथ अंग्रेज कप्तान ने सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे जो रूट का बचाव किया. हालांकि, रांची टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने 122 रन बनाए, लेकिन इस सीरीज के बाकी मैचों में रूट का बल्ला खामोश रहा है.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: इंग्लैंड की मुट्ठी में था रांची टेस्ट, फिर ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने ऐसे भारत को जिताई हारी हुई बाज़ी

IND vs ENG: 22 साल के यशस्वी जायसवाल ने बना डाला 'विराट' रिकॉर्ड, कोहली के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget