एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने उड़ाया टीम इंडिया का मज़ाक, जानिए क्या कुछ कहा

T20 WC 2022 IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ज़ुबानी जंग जारी है. पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भारतीय टीम की कमज़ोरियां बताई हैं.

T20 WC 2022 IND vs PAK:  टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) शुरू हो चुका है. फैंस 23 अक्टूबर को होने बाले महामुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. इस मैच से पहले काफी ज़ुबानी जंग देखने को मिल रही है. इसमें पाकिस्तान ज़्यादा आगे दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान की तरफ से लगातार इस मैच को लेकर कुछ न कुछ बयान आ रहे हैं. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आकिब जावेद ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है.

आकिब जावेद ने भारतीय टीम की बताईं कमियां

आकिब जावेद ने टीम इंडिया के बारे में कहा, “भारतीय टीम अच्छी हालत में नहीं दिख रही है. उनकी बल्लेबाज़ी संघर्ष कर रही हैं. वहीं, बुमराह के न होने से उनकी गेंदबाज़ी भी वैसी नहीं दिखाई दे रही है. गेंदबाज़ों का एक प्रभाव होता है, जो शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ में है. इस प्रभाव से का काफी दबाव होता है, जिससे काफी फर्क पड़ता है. भारतीय टीम के गेंदबाज़ साधारण मीडियम पेसर हैं. उनकी टीम में मौजूद एक हार्दिक पांड्या किसी भी वक़्त खेल पलट सकता है.”

आकिब जावेद अक्सर तंज़ कसते हुए दिखाई देते हैं. उन्होंने बीते कुछ दिन पहले मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को भी आड़े हाथों लिया था. उन्होंने बाबर की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठाया था.

बाबर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, “हमारा मैच जब कराची किंग्स के खिलाफ होता है और हम बल्लेबाज़ी करके 180 या उससे ज़्यादा रन बना लेते हैं, तब हम बाबर आज़म को आउट करने की ज़्यादा कोशिश नहीं करते हैं. बाबर अपनी एक ऐसी रफ्तार से बल्लेबाज़ी करता है, जिससे ज़रूरी रन रेट बढ़ता रहता है.”

भारतीय गेंदबाज़ी में दिखी लय

टीम इंडिया ने अपना पहल अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. इस मैच को भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत 6 रनों से जीत दर्ज की. अभ्यास मैच में टीम इंडिया डेथ बॉलिंग में काफी शानदार दिखाई दी. हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च कर एक विकेट लिया. वहीं, मोहम्मद शमी ने 20 ओवर में महज़ 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें...

Watch: 'मारने का मूड नहीं हो रहा', बैटिंग करते वक्त अक्षर पटेल से बोले सूर्यकुमार यादव; वीडियो वायरल

Watch Video: मोहम्मद शमी ने शाहीन अफरीदी को दिए गेंदबाजी के टिप्स, PCB ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget