एक्सप्लोरर

INDvsENG: इशांत की वापसी तय, गौतम गंभीर पर हो सकती है चर्चा

INDvsENG: इशांत की वापसी तय, गौतम गंभीर पर हो सकती है चर्चा

 


 


 


INDvsENG: इशांत की वापसी तय, गौतम गंभीर पर हो सकती है चर्चा

मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये टीम इंडिया का चयन कल किया जाएगा जिसमें फिर से फिट तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की वापसी तय मानी जा रही है लेकिन सलामी जोड़ी को लेकर राष्ट्रीय चयनसमिति को जरूर माथापच्ची करनी पड़ेगी.


बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘भारतीय टीम का चयन कल मुंबई में किया जाएगा. ’’ भारत ने हालांकि पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से करारी शिकस्त दी लेकिन एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति को पांच मैचों की सीरीज के लिये टीम का चयन करते समय कुछ चीजों पर गौर करना होगा.


न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के चोटिल होने और इशांत शर्मा के अस्वस्थ हो जाने के कारण चयनकर्ताओं ने अनुभवी ओपनर गौतम गंभीर और ऑफ स्पिनर जयंत यादव को कोलकाता में दूसरे टेस्ट मैच के लिये टीम में रखा.


गंभीर ईडन गार्डन्स में नहीं खेल पाये लेकिन कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान शिखर धवन के चोटिल हो जाने और उनके इंदौर में तीसरे टेस्ट में बाहर जाने के कारण उन्हें दो साल बाद टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. धवन के स्थान पर करूण नायर को टीम में रखा गया था लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाये.


जयंत यादव भी दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे. यह देखना दिलचस्प होगा कि यदि राहुल और धवन दोनों खेलने के लिये फिट हो जाते हैं तो क्या चयनकर्ता फिर से गंभीर पर भरोसा बनाये रखेंगे जिन्होंने इंदौर में भारत की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया था. गंभीर ने दिल्ली की तरफ से ओड़िशा के खिलाफ आखिरी रणजी मैच में भी 147 रन बनाये थे.


विराट कोहली की अगुवाई वाली बाकी टीम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है. केएल राहुल और भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के बाद एक भी मैच नहीं खेले हैं और अभी उनकी मैच फिटनेस साबित नहीं हुई है. राहुल जहां मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं वहीं भुवनेश्वर के टखने में चोट लगी है और जब तक ये दोनों मैच फिटनेस साबित नहीं करते तब उनके चुने जाने की संभावना नहीं है.


यही स्थिति धवन की है जो उंगली की चोट से उबर रहे हैं. इस बीच मेहमान इंग्लैंड की टीम का कल बांग्लादेश से यहां पहुंचने का कार्यक्रम है. उसने बांग्लादेश से दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी खेली थी.


बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड की टीम किसी अभ्यास मैच में नहीं खेलेगी और पहले टेस्ट मैच के लिये राजकोट रवाना होने से पहले वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में केवल पांच नवंबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी सूत्रों ने बताया, ‘‘अभी के कार्यक्रम के अनुसार उन्हें केवल एक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना है. यदि वे अधिक अभ्यास चाहेंगे तो इसकी व्यवस्था की जाएगी. ’’


इंग्लैंड की टीम नौ से 13 नवंबर को होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिये पांच नवंबर को राजकोट रवाना होगी. सीरीज के अन्य टेस्ट मैच विशाखापट्टनम (17 से 21 नवंबर), मोहाली (26 से 30 नंवबर), मुंबई (8 से 12 दिसंबर) और चेन्नई (16 से 20 दिसंबर) में खेले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
T20 वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच? नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल
T20 वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच? नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, विवादित बयान पर बवाल; ICC पर भी साधा निशाना
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, विवादित बयान पर बवाल; ICC पर भी साधा निशाना
'अगले 20 साल तक...', टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम
'अगले 20 साल तक...', टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget