एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के सेलेक्टर बनने की दौड़ में अजीत अगरकर, सुनील जोशी की जगह बन सकते हैं मुख्य चयनकर्ता

अजीत अगरकर अगर चयनकर्ताओं के पद के लिए फिर से आवेदन भरने का फैसला करते हैं तो वह चेयरमैन के पद के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नए लुक वाली राष्ट्रीय चयन समिति का प्रोफाइल और बेहतरीन होना तय है क्योंकि भारत के मशहूर पूर्व खिलाड़ियों जैसे चेतन शर्मा, मनिंदर सिंह और शिव सुंदर दास ने अपने संबंधित क्षेत्रों से खाली पद के लिए आवदेन भरा है. हालांकि 231 अंतरराष्ट्रीय मैच (191 वनडे, 26 टेस्ट और चार टी20) खेलने वाले अजीत अगरकर अगर चयनकर्ताओं के पद के लिए फिर से आवेदन भरने का फैसला करते हैं तो वह चेयरमैन के पद के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं.

अगरकर से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पता चला है कि वह भी आवेदन भरेंगे और उनके अपार अंतरराष्ट्रीय अनुभव (तीन वनडे विश्व कप और 2007 में एक टी20) को देखते हुए शीर्ष पद के लिए उनकी योग्यता की अनदेखी करना मुश्किल होगा. बीसीसीआई ने हालांकि अधिकारिक रूप से क्षेत्रिय प्रणाली खत्म कर दी है लेकिन ऐसी संभावना कम ही है कि एक ही क्षेत्र से दो लोगों को चयन पैनल में रखा जाएगा.

चयनकर्ता बनना चाहते हैं चेतन शर्मा

दक्षिण क्षेत्र से सुनील जोशी (84 अंतरराष्ट्रीय मैच - 15 टेस्ट और 69 वनडे) चेयरमैन थे जबकि मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हरविंदर सिंह कर रहे थे. लेकिन कुछ आवेदकों के पास जोशी से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और ऐसी स्थिति में लोढा समिति के नियमों के अनुसार उन्हें अपने पद को छोड़ना पड़ेगा. भारत के लिए विश्व कप (1987) में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी चेतन (88 अंतरराष्ट्रीय मैच) ने कहा, ‘हां, मैंने चयनकर्ता पद के लिए आवेदन भरा है. मुझे पैनल का सामान्य सदस्य होने में कोई परेशानी नहीं ह. मेरा मुख्य लक्ष्य भारतीय क्रिकेट की सेवा करना है. मैं सुनील गावसकर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेल चुका हूं और उनसे काफी कुछ सीखा है.’

उन्होंने जनवरी में भी आवेदन भरा था लेकिन तब बीसीसीआई ने केवल दक्षिण क्षेत्र की ओर से पद संभालने वाले एमएसके प्रसाद की जगह जोशी और गगन खोड़ा की जगह हरविंदर को शामिल किया था. उत्तर क्षेत्र से एक बड़े खिलाड़ी बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह (94 मैच - 35 टेस्ट और 59 वनडे) ने भी आवेदन भरा है. मनिंदर ने कहा, ‘हां, मैंने पिछली बार जनवरी में भी आवेदन भरा था और मैं इस बार भी ऐसा कर रहा हूं. अगर मौका मिला तो मैं निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहूंगा.’

पूर्वी क्षेत्र से शिवसुंदर दास का नाम आगे

उत्तर क्षेत्र के एक सीनियर प्रशासक ने कहा, ‘पिछली बार सरनदीप सिंह को 10 से भी कम अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव था. यह मजाक ही था. कम से कम अब हमारे पास चेतन और मनिंदर हैं और अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटरों ने चयनकर्ता पद के लिए आवेदन भरा है.’ लेकिन पूर्वी क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मिलना हमेशा मुश्किल रहा है जिसमें दास अपने क्षेत्र से पहली पसंद होंगे जिन्होंने 23 टेस्ट में 1326 रन जुटाए हैं.

उन्होंने आवेदन भरने की पुष्टि की. हालांकि उनके राज्य के साथी और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज देबाशीष मोहंती जूनियर पैनल में शामिल हैं तो बीसीसीआई शायद ओडिशा से जूनियर और सीनियर चयन समितियों में दो लोगों को शामिल नहीं करना चाहे. ऐसी भी अफवाहें हैं कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी पूर्वी क्षेत्र से आवेदन भरेंगे लेकिन इसकी पुष्टि हो गयी कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है.

On This Day: जब कपिल देव ने 9 विकेट लेकर तोड़ी कैरेबियाई बल्लेबाजी की कमर, 37 साल बाद भी ये रिकॉर्ड कायम

Ind vs AUS 2020: टीम इंडिया के साथ टी नटराजन ने शुरू की प्रैक्टिस, BCCI ने कहा-सपना सच होने जैसा पल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget