एक्सप्लोरर

BCCI ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग, फिर से लटका चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर फैसला! जानें नया अपडेट

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी मामला अभी तक समाप्त नहीं हुआ है, जिसने अब एक नया मोड़ ले लिया है. BCCI ने पाकिस्तान की एक बड़ी मांग को ठुकरा दिया है.

BCCI Rejects Dubai Neutral Venue Offer Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने के एवज में उसका भी फायदा हो जाए और BCCI भी संतुष्ट हो जाए. दरअसल PCB का कहना था कि भारतीय टीम उनके देश नहीं आना चाहती तो आगामी इवेंट्स में पाक टीम भी खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी और उसके लिए भी हाइब्रिड मॉडल को लागू किया जाना चाहिए. साफ तौर पर समझें तो पाकिस्तान की ओर से भारत-पाक मैचों को दुबई में करवाए जाने की मांग रखी गई थी. अब एक नया खुलासा हुआ है कि BCCI ने भारत बनाम पाकिस्तान अगले मैचों को हाइब्रिड मॉडल के तहत करवाए जाने की मांग को ठुकरा दिया है.

मांग यह थी कि अगले 3 साल तक किसी भी ICC इवेंट में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाया जाए. न्यूट्रल वेन्यू के रूप में दुबई का नाम लिया गया था और इस फॉर्मूला को पहले 'पार्टनरशिप' कहकर संबोधित किया गया. शुरुआत में इसे हरी झंडी दिखाए जाने की अटकलें थीं, लेकिन अब पाकिस्तानी मीडिया अनुसार बीसीसीआई ने इस मांग को ठुकरा दिया है.

BCCI ने ठुकराई दुबई में मैच करवाने की मांग

रिपोर्ट अनुसार BCCI ने पहले इस 'पार्टनरशिप' फॉर्मूला में दिलचस्पी दिखाई थी, जिसके तहत अगले 3 साल तक भारत बनाम पाकिस्तान मैच दुबई में होने वाले थे. रविवार को छुट्टी का हवाला देते हुए BCCI ने कोई फैसला नहीं सुनाया, वहीं सोमवार और मंगलवार को यूएई में में दफ्तर बंद होते हैं. इसी बीच जय शाह ने 1 दिसंबर को ICC चेयरमैन का पद संभाल लिया है. इन सभी घटनाओं के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मामले का फैसला अब भी अधर में लटका हुआ है.

एक पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट के हवाले से PCB के एक सूत्र ने बताया कि, "हमने बिल्कुल उचित समाधान पेश किया था. अब अगर भारत इस फॉर्मूला को स्वीकार नहीं करता है तो वह हमसे यह उम्मीद ना करे कि हम भविष्य में अपनी टीम को उनके देश भेजेंगे. अगर भविष्य में भारत में कोई ICC इवेट होता है तो उसे हमारे खिलाफ मैच दुबई में खेलना होगा."

यह भी पढ़ें:

'इंडिया को वहीं पर मार के आओ...', चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बीच शोएब अख्तर के बिगड़े बोल; जानें क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget