एक्सप्लोरर

BCCI आज एक वनडे मैच के लिए देती है 6 लाख, जानिए 1983 में कितना मिलती थी क्रिकेटरों को मैच फीस

आज के मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेटरों को बीसीसीआई एक टेस्ट मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए देती है लेकिन 1983 में खिलाड़ियों को एक मैच के लिए महज 2100 रुपए मिलते थे.

भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता किसी भी अन्य खेल से बहुत ही अधिक है. भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं होने के बावजूद इस खेल को यहां धर्म की तरह माना जाता है. इसके पीछे की वजह है इस खेल का रोमांच और इससे जुड़ा ग्लैमर और चकाचौंध.

आज के दौर में क्रिकेटरों को मैच फीस के तौर पर मोटी रकम मिलती है. इसके अलावा इन्हें आकर्षक डेली अलाउंस, आंखें चौंधियाने वाला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लाखों-करोड़ों के एंडोर्समेंट डील्स इन्हें मालामाल कर देती है. वहीं आईपीएल जैसे क्रिकेट लीग ने तो कई गुमनाम खिलाड़ियों को अर्श से फर्श पर पहुंचाने का काम किया है.

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि एक प्रतिभावन क्रिकेटर अगर रणजी ट्रॉफी भी खेल लिया तो उसे पैसों की किल्लत नहीं होगी. क्योंकि दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को भी सालाना लाखों में मैच फीस देती है.

हालांकि आज से 36 साल पहले जब भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार विश्व कप का खिताब जीता था तब ऐसी स्थिति नहीं थी. एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें 1983 में खिलाड़ियों को मिलने वाले मैच फीस का ब्योरा है.

इसमें क्रिकेटरों को मैच फीस के तौर पर महज 1500 रूपए मिला करते थे जबकि डेली अलाउंस राशि 600 रूपए थी.

 

इस डॉक्यूमेंट की तस्वीर में टीम के सभी खिलाड़ी और मैनेजर का नाम है. सबके नाम के आगे डेली अलाउंस और मैच फीस लिखी हुई है. इस पर सभी खिलाड़ियों के साइन भी हैं और इस डॉक्यूमेंट के ऊपर साल 1983 में 21 सितंबर तारीख लिखी है.

आज कितने मिलते हैं पैसे

आज के समय में बीसीसीआई खिलाड़ियों को चार कैटेगिरी में बांटती है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए+, ए, बी और सी कैटगिरी में खिलाड़ियों रखा जाता है. साल 2018-19 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक ए+ में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रूपए दिया जाएगा. इस कैटेगिरी में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.

वहीं ए कैटेगिरी में 11 क्रिकेटरों रखा गया है जिन्हें 5 करोड़ सालाना दिया जाता है. जबकि बी और सी को मिलाकर 11 खिलाड़ी हैं, जिन्हें 3 और 1 करोड़ रुपए दिया जाता है.

ये तो खिलाड़ियों को मिलने वाला सालाना वेतन है लेकिन इसके अलावा इन्हें टेस्ट, वनडे और टी-20 मैच खेलने के अलग से पैसे मिलते हैं जो कि मैच फीस होता है.

भारतीय टीम शामिल खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच खेलने पर 15 लाख रुपए की मैच फीस मिलती है. वहीं वनडे फॉर्मेट में यह रकम 6 लाख है जबकि एक टी-20 के लिए खिलाड़ियों को मैच फीस के तौर पर 3 लाख मिलते हैं.

इसके अलावा इन्हें डेली अलाउंस और परफॉरमेंस बोनस भी दिया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?
5 कारण, आखिर रोहित शर्मा को संन्यास के लिए क्यों नहीं कर सकता कोई मजबूर?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget