एक्सप्लोरर

Team India Coach: राहुल द्रविड़ की होने वाली है छुट्टी? स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं टीम इंडिया के नए हेड कोच

Team India Coach: राहुल द्रविड़ इस समय भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं. खबर है कि न्यूजीलैंड का दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह ले सकता है.

Team India Coach: टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बहुत जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं, लेकिन इंडियन एक्स्प्रेस के हवाले से खबर आ रही है कि BCCI ने नया हेड कोच नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग को भारत का नया कोच बनाया जा सकता है. BCCI के अधिकारी इंतज़ार कर रहे हैं कि फ्लेमिंग अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर इस पद के लिए अपना आवेदन कब करते हैं. BCCI की शर्त अनुसार नए कोच को तीनों फॉर्मेट में टीम की जिम्मेदारी संभालनी होगी.

BCCI ने शुरू कर दी है प्रक्रिया

BCCI ने भारतीय टीम के लिए नए कोच के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद नए कोच की नियुक्ति की जा सकती है. आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 मई सेट की गई है. सूत्र बता रहे हैं कि 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को नए कोच की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. यदि ऐसा हुआ तो अगले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट की दशा बदलने की संभवना होगी. फ्लेमिंग के पास अच्छी मैनेजमेंट स्किल्स हैं और सकारात्मक वातावरण बनाकर खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना अच्छे से जानते हैं. IPL में CSK के कोच के रूप में सफलता प्रतिशत के कारण भी उन्हें टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर देखा जा रहा है.

राहुल द्रविड़ ने मार्च में IPL 2024 शुरू होने से पहले ही BCCI के सामने मांग रखी थी कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं. BCCI के सचिव जय शाह ने हाल ही में बताया था कि यदि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद पर बने रहना चाहते हैं तो उन्हें दोबारा आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा. टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने द्रविड़ से कम से कम टेस्ट टीम में बने रहने की मांग की थी, लेकिन वो पहले ही अपना मन बना चुके हैं. ऐसे में BCCI को टेस्ट और सीमित ओवरों के फॉर्मेट में टीम इंडिया को 2 अलग-अलग कोच देने पड़ते.

2027 वर्ल्ड कप तक जिम्मेदारी संभालेगा नया कोच

जो भी टीम इंडिया का नया कोच होगा उसका कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होकर 31 दिसंबर, 2027 तक चलेगा. इसका मतलब नया कोच 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेगा. एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हेड कोच के अलावा सपोर्टिंग स्टाफ में 14-16 लोगों को सपोर्टिंग स्टाफ में रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

IPL PLAYOFFS 2024 TICKETS SALE: प्लेऑफ के टिकट की बिक्री हुई शुरू, जानें कैसे खरीद सकेंगे

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कैसी है वेलिंग्टन की पिच? जानें ताजा अपडेट
LIVE: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कैसी है वेलिंग्टन की पिच? जानें ताजा अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget