एक्सप्लोरर

Most Runs In T20: T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 7 बल्लेबाज कौन, एक भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टॉप पर हैं. विराट कोहली T20 से रिटायर हो चुके हैं, फिर भी वो अब तक के टॉप-5 रन स्कोरर्स में कायम हैं. देखे पूरी लिस्ट

Most Runs In T20: टी20 क्रिकेट आज के दौर में सबसे रोमांचक और तेज फॉर्मेट माना जाता है, जहां हर बॉल पर चौका-छक्का देखने की उम्मीद होती है. ऐसे में जो बल्लेबाज इस फॉर्मेट में टिककर रन बनाते हैं, वे वाकई खास होते हैं. इस खेल में अब तक कई दिग्गजों ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया है, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया है. इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शान से टॉप-7 में शामिल है और वो कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं.

क्रिस गेल 

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को टी20 का बादशाह कहा जाए तो गलत नहीं होगा. 14562 रनों के साथ वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दुनिया भर की लीग्स में उनका बल्ला हमेशा गरजा है और कई बार उन्होंने अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से अकेले ही मैच का रुख पलट दिया है.

कायरन पोलार्ड  

क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं वेस्टइंडीज के एक और धुरंधर कायरन पोलार्ड. 13854 रन के साथ पोलार्ड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने दिखाया कि सिर्फ पावर ही नहीं, निरंतरता भी मायने रखती है. उन्होंने अपने दम पर कई मैच वेस्टइंडीज और लीग टीमों को जिताए हैं.

एलेक्स हेल्स  

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स टी20 के स्पेशलिस्ट ओपनर माने जाते हैं. 13814 रनों के साथ वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जब हेल्स का बल्ला चलता है तो उन्हें आउट करने में गेंदबाजों के पसीने छूट जाते है.

शोएब मलिक 

पाकिस्तान के शोएब मलिक ने उम्र को कभी बाधा नहीं बनने दिया. 13571 रन के साथ वो टी20 क्रिकेट के सबसे स्थिर और अनुभवी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. वो कई लीग्स में आज भी सक्रिय हैं और इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

विराट कोहली 

टी20 इंटरनेशनल से हाल ही में रिटायर हुए विराट कोहली इस फॉर्मेट के सबसे कंसिस्टेंट परफॉर्मर रहे हैं. 13543 रनों के साथ वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. कोहली ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया, लेकिन उनका रिकॉर्ड अब भी कई एक्टिव खिलाड़ियों से आगे है.

डेविड वॉर्नर 

डेविड वॉर्नर का नाम टी20 में आक्रामक शुरुआत के लिए जाना जाता है. उन्होंने 13395 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया व दुनिया की कई टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी से बेहतरीन योगदान दिया है.

जॉस बटलर 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉस बटलर ने हाल ही में टी20 में 13000 रन पूरे किए हैं और अब तक 13046 रनों के साथ वह टॉप-7 में शामिल हो गए हैं. बटलर पावर, स्किल और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget