एक्सप्लोरर

बांग्लादेश बोर्ड ने खेल पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू की, ट्रेनिंग पर लौटे खिलाड़ी

पिछले चार महीनों में क्रिकेट को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस महीने इंग्लैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो गई है.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले चार महीनों में क्रिकेट को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस महीने से जहां इंग्लैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया है, वहीं कुछ और देशों ने भी खेल को पटरी पर लाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार से अपने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने के इजाजत दे दी है. लेकिन कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत एक बार में केवल एक ही क्रिकेटर को मैदान पर प्रैक्टिस करने की इजाजत मिली है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मार्च के बाद पहली बार अपनी खेल सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति दी. रविवार को पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, शफीउल इस्लाम ने ढाका में जबकि तेज गेंदबाज सैयद खलील अहमद और स्पिनर नसुम अहमद ने सिलहट में अभ्यास किया.

एक खिलाड़ी ही कर सकता है प्रैक्टिस

स्टेडियम के अंदर केवल एक ट्रेनर को क्रिकेटर के साथ जाने की अनुमति दी गयी. दोनों ने अपनी पानी की बोतल, सीट और टायलेट अलग अलग इस्तेमाल किये. बीसीबी के क्रिकेट परिचालन प्रमुख अकरम खान ने कहा कि खिलाड़ी मई से अभ्यास के लिये अनुरोध कर रहे थे लेकिन बोर्ड ने देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए जोखिम नहीं लिया.

उन्होंने कहा, 

" हमें मई में पिछली ईद से पहले ही खिलाड़ियों से ट्रेनिंग का अनुरोध मिला था लेकिन हमने उन्हें अनुमति नहीं दी. हालात अच्छे नहीं थे और अब भी इतने अच्छे नहीं हैं. लेकिन हमने मई से ही मैदान और अभ्यास की सुविधायें तैयार करा ली थीं इसलिये हमने इस बार खिलाड़ियों के लिये खोलने का फैसला किया. जब तक महामारी के हालात ऐसे रहेंगे, तब तक ट्रेनिंग के इंतजाम ऐसे ही रहेंगे. निश्चित रूप से, अगर इसमें सुधार होता है तो हम तुरंत पूर्ण ट्रेनिंग शुरू कर देंगे. "
-

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पहले ही सितंबर तक अपनी सभी सीरीज को रद्द कर चुका है. बांग्लादेश के कई दिग्गज खिलाड़ी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बार कैरिबियन प्रीमियर लीग में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

ENG Vs WI 2nd Test Day 4 Lunch: इंग्लैंड की उम्मीदों को लग सकता है झटका, वेस्टइंडीज ने सिर्फ एक विकेट गंवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget