एक्सप्लोरर

ENG Vs WI 2nd Test Day 4 Lunch: इंग्लैंड की उम्मीदों को लग सकता है झटका, वेस्टइंडीज ने सिर्फ एक विकेट गंवाया

ENG Vs WI 2nd Test Day 4 Lunch: मैच का तीसरा दिन बारिश की वजह से खराब हो गया. इसी कारण दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ की तरफ ही बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

ENG Vs WI 2nd Test Day 4 Lunch: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज वापसी की कोशिशों में लगी मेजबान इंग्लैंड के हाथ निराशा लग सकती है. वेस्टइंडीज ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं. मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था.

चौथे दिन विंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 32 रनों के साथ दिन की शुरुआत की. नाइट वॉचमैन के रूप में उतरे अल्जारी जोसेफ ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 52 गेंदों पर 32 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल रहे. उनका विकेट 70 के कुल स्कोर पर डॉम बेस ने लिया. उन्होंने क्रैग ब्रैथवेट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. इसके अलावा चौथे दिन के पहले सत्र में विंडीज ने कोई और विकेट नहीं खोया.

ब्रैथवेट 41 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं शई होप 25 रन बनाकर नाबाद हैं. ब्रैथवेट ने अभी तक 109 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके मारे हैं जबकि होप ने 63 गेंदें खेली हैं और पांच चौके लगा चुके हैं. दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़ लिए हैं. इंग्लैंड के लिए सैम कुरैन और बेस ने एक-एक विकेट लिया है.

विंडीज हालांकि अभी भी इंग्लैंड से 351 रन पीछे है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 469 रनों पर घोषित कर दी थी. स्टोक्स ने 176 रन बनाए थे जबकि डॉम सिब्ले ने 120 रनों की पारी खेली थी.

जिस तरह से वेस्टइंडीज ने चौथे दिन पहले सत्र में खेल दिखाया है उससे मैच का नतीजा ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है. मैच में करीब 150 ओवर का खेल बाकी है. हालांकि मैच में अपना पलड़ा भारी करने के लिए इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज को कम से कम फॉलोअन खेलने पर मजबूर करना ही होगा. वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है.

राहुल द्रविड़ ने पहली बार बयां किया अपना दर्द, बताया किस वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget