एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुर्तजा को लेना चाहिए संन्यास, कोच ने दी सलाह

पूर्व कप्तान ने पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान संन्यास के संकेत दिए थे. हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा. अब फिर से मुर्तजा के रिटायरमेंट के चर्चे हैं.

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के संन्यास को लेकर पिछले एक साल में कई तरह की बातें सामने आई हैं. बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच गिब्सन का मानना है कि मुर्तजा को अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाना चाहिए. गिब्सन ने साफ किया कि 36 साल के मुर्तजा अब बांग्लादेशी टीम के फ्यूचर प्लान्स का हिस्सा नहीं है.

गिब्सन ने कहा कि मुख्य कोच रसेल डोमिंगो भी अगले तीन साल में टीम बनाने के लिए कई युवा गेंदबाजों की तरफ देख रहे हैं. गिब्सन ने कहा, "मुझे लगता है कि उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर शानदार रहा है. उन्होंने अपने आप को अपने देश को गौरवांवित किया है. अगला विश्व कप अब 2023 में है और ऐसे में हर कोच एक टीम बनाना चाहता है. मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि रसेल भी इसी बारे में सोच रहे होंगे."

गिब्सन ने कहा, "इसलिए वो युवा हसन महमूद, मोहम्मद सैफउद्दीन, शफीउल इस्लाम और इबादत हुसैन जैसे खिलाड़ियों की तरफ देख रहे हैं. हमने अभी तक इबादत को टेस्ट में नहीं देखा है. तकसीन अहमद हैं, खलील अहमद हैं, हमारे पास हसन हैं, राणा हैं. देश में कई युवा खिलाड़ी हैं."

मुर्तजा को लेकर गिब्सन ने कहा, "वह अपनी जानकारी और अनुभव किसी और तरह से दूसरों को दे सकते हैं. मुझे नहीं लगता कि अपने करियर में उन्होंने जो सीखा है उसे दूसरों तक पहुंचाने के लिए उन्हें मैदान पर बने रहना होगा."

बता दें कि मुर्तजा ने पिछले साल इंग्लैंड में वर्ल्ड कप से पहले संन्यास लेने की बात कही थी. हालांकि वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपने देश में ही रिटायर होने की इच्छा जाहिर की. मुर्तजा ने फरवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से ही मुर्तजा की रिटायरमेंट को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं.

2003 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने पर दुखी हो गए थे शोएब अख्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget