एक्सप्लोरर

BAN vs ZIM: इमुरूल कायेस और सौम्य सरकार के शतक से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ

तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा जमाया.

इमुरूल कायेस और सौम्या सरकार के धमाकेदार शतकों की मदद से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में सात विकेट से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. कायेस ने 115 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए इस सीरीज में दूसरा शतक लगाया.

कायेस ने सीरीज में कुल 349 रन बनाये जो तीन मैचों की सीरीज में दूसरी सबसे बड़ी रन संख्या है. कायेस ने सौम्य सरकार के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 220 रनों की साझेदारी जिससे बांग्लादेश ने 42.1 ओवर में तीन विकेट पर 288 रन बनाकर जीत दर्ज की. कायेस के अलावा सौम्य सरकार ने सरकार 117 रनों की शानदार शकतीय पारी खेली.

जिम्बाब्वे ने इससे पहले सीन विलियम्स की नाबाद 129 रन की शतकीय पारी तथा ब्रेंडन टेलर (75) और सिकंदर रजा (40) के उपयोगी योगदान से निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 286 रन बनाये थे.

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने पारी की पहली गेंद पर लिट्टन दास का विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद सरकार और कायेस ने जिम्बाब्वे को 30वें ओवर तक सफलता नहीं लगने दी. सरकार ने अधिक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की तथा 92 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाये.

पहले दो मैचों में 144 और 90 रन बनाने वाले कायेस ने आखिर में आउट होने से पहले 112 गेंदें खेली तथा दस चौके और दो छक्के लगाये. मुशफिकुर रहीम 28 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले जिम्बाब्वे की पारी विलियम्स के इर्द गिर्द घूमती रही जिन्होंने 143 गेंदें खेली तथा दस चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने इस बीच टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिये 132 और रजा के साथ चौथे विकेट के लिये 84 रन जोड़े.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
T20 Highest Wickets: 2026 में टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर कौन, टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं
2026 में टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर कौन, टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं
IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget