एक्सप्लोरर

इंग्लैंड, आयरलैंड में रन बनाने से आत्मविश्वास बढ़ा : बाबर

आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल हुई टेस्ट सीरीज से पहले तक उनका औसत 28 का था जो अब बढ़कर 34.96 को हो गया है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 71 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने माना कि इंग्लैंड और आयरलैंड में रन बनाने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा. बाबर ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन पिछले कुछ सीरीज में उन्होंने खेल के इस फॉर्मेट में भी रन बनाना शुरू कर दिया है.

आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल हुई टेस्ट सीरीज से पहले तक उनका औसत 28 का था जो अब बढ़कर 34.96 को हो गया है. पहले दिन का खेल खत्म होने पर बाबर ने कहा, "मैंने आयरलैंड और इंग्लैंड में जो पारियां खेलीं उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा. उस परिस्थिति में खेलने से टेस्ट क्रिकेट को लेकर मेरी थोड़ी-बहुत मानसिकता बदली. मैंने यह सीखा कि अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाना है, कैस पिच पर टिकना है और कैसे रन बनाने हैं. मैंने उस अनुभव से बहुत कुछ सीखा और दुबई में अपने अच्छे फॉर्म को जारी रखा और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इसे जारी रख पाऊंगा."

बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर नाबाद 68 रनों की दमदार पारी खेली थी लेकिन चोट के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था. कुछ महीनों बाद उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन बनाए जिससे उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में देखा जाने लगा.

बाबर ने कहा, "जब आप अच्छा प्रदर्शन करने लग जाते हैं तब आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ता है. उस सीरीज के बाद से मैं वैसा ही प्रदर्शन कर रहा हूं जैसा मैं करना चाहता था. पिछले दौरे पर मैंने अधिक रन बनाने का लक्ष्य रखा था. मुझे आस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन पर आउट होने को दुख हुआ लेकिन फिर भी इससे मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget