एक्सप्लोरर

ODI Cricketer of the Year: Babar Azam चुने गए वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, इन दिग्गजों को पछाड़कर जीता खिताब

Babar Azam: बाबर आजम ने 2021 में 6 वनडे मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 67.50 की औसत से 405 रन बनाए थे. बाबर ने 2 शतक भी जड़े थे.

ODI Cricketer of the Year: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को साल 2021 का वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को इसका ऐलान किया. बाबर आजम ने शाकिब अल हसन, जानेमन मलान और पॉल स्टर्लिंग को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की. बाबर आजम ने 2021 में 6 वनडे मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 67.50 की औसत से 405 रन बनाए थे. बाबर ने 2 शतक भी जड़े थे. बाबर आजम ने भले ही 2021 में केवल छह एकदिवसीय मैच खेले हों, लेकिन उन्होंने दो श्रृंखलाओं में पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने सीरीज में 228 रन बनाए और दो मैचों में प्लेअर ऑफ द मैच थे. पाकिस्तान ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. पहले एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान ने 274 रनों का टारगेट हासिल किया था और बाबर आजम ने मैच में शतक बनाया था. वहीं आखिरी वनडे मैच में उन्होंने 82 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से हार में भी वह पाकिस्तान के लिए लड़ने वाले अकेले बल्लेबाज थे. उन्होंने 3 मैचों में 177 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला.

आईसीसी की वनडे टीम के कप्तान भी बनाए गए बाबर 

बाबर आजम को आईसीसी की वनडे टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है. आईसीसी की टीम में पाकिस्तान, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के 2-2 खिलाड़ियों को जगह मिली. इसके अलावा बांग्लादेश के 3 खिलाड़ी को शामिल किया गया है. 

आईसीसी की 2021 की वनडे टीम- पॉल स्टर्लिंग, जानेमन मलान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, रसी वान डर डुसें, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, हसरांगा, मुस्तफिजुर रहमान, सिमी सिंह और डी चमीरा. 

ये भी पढ़ें- Team India: रोहित, पांड्या, जडेजा की वापसी के बाद सॉलिड हो जाएगी टीम इंडिया, ऐसी होगी प्लेइंग 11!

Ravi Shastri बोले- 2 साल और कप्तानी कर सकते थे कोहली, उनकी सफलता कुछ लोग को पचती नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget