एक्सप्लोरर

Babar Azam Birthday: टी20 विश्वकप में हिस्सा ले रही कप्तानों ने बाबर के जन्मदिन पर मनाया जश्न, देखें कैसे काटा केक

Babar Azam Birthday: मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने इस जन्मदिन को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया है.

Babar Azam Birthday:  मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) आज अपना 28वां जन्मदिन मान रहे हैं. जन्मदिन के इस खास मौके पर बाबर ने टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटा. उनके केक काटने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है.

केक अच्छा दिख रहा है

इन तस्वीरों में आप देख सतके हैं कि बाबर आज़म (Babar Azam) आयरलैंड, यूएई, नामिबिया और नीदरलैंड टीम के कप्तानों के साथ खड़े होकर केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. आईसीसी ने इस तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे बाबर आज़म. केक अच्छा दिख रहा है!” बाबर आज़म का केक ग्रीन कलर का है और इसमें पूरा गोल मैदान बना हुआ है, इसमें पिच भी बनी हुई और दोनों तरफ स्टंप लगे हुए हैं. केक काटते वक़्त बाबर के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई दे रही है.

 

वर्ल्ड क्रिकेट में बनाया नाम

साल 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले बाबर आज़म ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपना एक नाम बनाया है. बाबर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. उनके अंदर वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज़ की खूबी दिखाई देती है. बाबर मौजूदा वक़्त में तीनों फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में टॉप-3 में मौजूद हैं.

वनडे में उन्होंने नंबर वन की रैंकिंग हासिल की हुई है. वहीं टेस्ट और टी20 में वो नंबर तीन पर काबिज़ हैं. बाबर की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने पहली बार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज की थी. गौरतलब है कि दोनों टीमें 23 अक्टूबर को एक बार फिर मेलबर्न में आमने-सामने होंगी.

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर

बाबर आज़म तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान हैं. उन्होंने अब तक 42 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 47.3 की औसत से 3122 रन बनाए हैं. वहीं, 92 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने उन्होंने 59.79 की औसत से 4664 रन और 92 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 43.66 की औसत से अब तक 3231 रन बनाए हैं.

 

ये भी पढ़ें.....

HBD Babar Azam: T20I में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं बाबर, सिर्फ रोहित-कोहली हैं आगे

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: चेतेश्वर पुजारा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, 35 गेंद पर जड़ डाले 62 रन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget