एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: T20I में तीसरा शतक जड़ बाबर आज़म ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Babar Azam: बाबार आज़म ने टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक जड़ दिया. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में बाबर ने 101* रनों की पारी खेली. इस शतक से बाबर ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

Babar Azam 3rd T20I Hundred: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज़ के दूसरे मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबार आज़म ने शतक जड़ दिया. यह मैच बीते शनिवार (15 अप्रैल) लाहौर में खेला गया था. बाबार आज़म के शतक की मदद से पाकिस्तान ने इस मैच में 38 रनों से जीत अपने नाम की. इस मैच में शतक लगाते ही बाबर आज़म ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. टी20 इंटरनेशनल में यह बाबार आज़म का तीसरा शतक था. बाबर ने 58 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली. 

ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

बाबार आज़म पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरेनशनल में तीन शतक लगाए हैं. बाबार ने 2021, 2022 और 2023 तीनों साल लगातार टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है. बाबार ने पहला टी20 इंटरनेशनल शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में, दूसरा इंग्लैंड के खिलाफ कराची में और तीसरा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लाहौर लगाया.

रोहित शर्मा के करीब पहुंचे बाबार आज़म

बता दें कि बाबार आज़म टी20 इंटरनेशनल में तीसरे शतक के साथ मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के करीब पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं. वहीं बाबार ने इस मामले में भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. सूर्या भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 3 शतक जड़ चुके हैं. 

ऐसा रहा मैच का हाल

पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बोर्ड पर लगाए. टीम की ओर से बाबार आज़म ने शतकीय (101*) पारी खेली. इसके अलावा साथी ओपनर मोहम्मद रिज़वान ने अर्धशतक जड़ा. रिज़वान ने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. रनों का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 154 रन ही बना सकी. 

 

ये भी पढ़ें...

MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव से लेकर रिंकू सिंह तक, मुंबई-कोलकाता मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget