एक्सप्लोरर

Ashes 2019: खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद टीम के समर्थन में आए स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ आखिरी टेस्ट की पहली पारी में अपनी टीम की खराब बल्लेबाज़ी के बाद टीम के बचाव में आ गए हैं.

एशेज़ 2019 में अगर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच कोई सबसे बड़ा फर्क है तो वो हैं कंगारू टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ. स्मिथ ने इस सीरीज़ में अपने बल्ले से ऐसा कमाल करके दिखाया कि फिर इंग्लैंड के सामने उन्हें रोकने का कोई भी विकल्प नहीं बचा. अब आखिरी टेस्ट की पहली पारी में अपनी टीम की खराब बल्लेबाज़ी के बाद वो अपनी टीम के बचाव में भी आ गए हैं. स्टीव स्मिथ ने दूसरे दिन के खेल के बाद कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं है. पूर्व कप्तान ने ओवल में 80 रन की पारी खेली जो इस शानदार श्रृंखला में उनका सबसे कम स्कोर है जिससे मेहमान टीम पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 225 रन पर सिमट गयी और इंग्लैंड के पहली पारी के 294 रन के स्कोर से 69 रन पीछे रह गयी. स्मिथ ने अभी तक 751 रन बनाये हैं जबकि पूरी टीम ने पूरी श्रृंखला के दौरान 2508 रन जुटाये हैं. हालांकि इस दौरान नौ पारियों में वह तीन अंक में रन नहीं जुटा सके और एक में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर भी उन्हें लग गयी थी. जब आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की विफलता के बारे में उनसे पूछा गया तो स्मिथ ने कहा कि पूरी श्रृंखला के दौरान परिस्थितियां माकूल नहीं रही हैं लेकिन खिलाड़ी इस अपरिचित हालात से काफी कुछ सीख हासिल करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हमने सही में पूरी श्रृंखला के दौरान कोई बड़ा स्कोर नहीं देखा है लेकिन यह आसान नहीं रहा है.’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में खेलना हमारे घरेलू मैदान में खेलने से बिलकुल ही अलग है और आपको घरेलू मैदान से बाहर खेलने के तरीके ढूंढने होंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार आपको कुछ छोटी-छोटी चीजें बदलने की जरूरत होती है जिससे आपको कुछ निश्चित परिस्थितियों में खेलने में मदद मिले और इसी के अनुसार ढल जायें. लेकिन मुझे लगता है कि यह सभी बल्लेबाजों के लिये सीखने में काफी मददगार साबित होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget