एक्सप्लोरर

INDvsAUS: चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी

INDvsAUS: चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी

बेंगलुरू: पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. 


भारतीय टीम आज तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतर रही है. बुमराह, भुवनेश्वर और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है. जबकि उनकी जगह पर उमेश यादव, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल को टीम में जगह दी गई है. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्लेन मैक्सवेल और एशटन एगर को बाहर रखा गया है. जबकि मैथ्यू वेड और एडम ज़म्पा की टीम में वापसी हुई है.  


दोनों टीमें आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3-0 से पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी है.


कोहली की नजरें इस मैच को जीत कर महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड को तोड़ने पर होंगी. भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है तो कोहली वनडे मैचों में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा जीत (लगातार नौ मैच में जीत) हासिल करने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे.


भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. हालांकि, पहले दो मैचों में उसका मध्यक्रम विफल रहा था. लेकिन टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इसमें बदलाव किए और तीसरे मैच में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चौथे नबंर पर उतारा और उनके स्थान पर मनीष पांडे को भेजा. उनका यह प्रयोग सफल रहा और टीम को जीत मिली.


रोहित और अजिंक्य रहाणे पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. रहाणे ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था. वहीं कोहली और धोनी भी बल्ले से रन कर रहे हैं.


इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है. 


मोहम्मद शमी, उमेश यादव और अक्षर पटेल आज अंतिम एकदाश में वापसी कर रहे हैं.


वहीं, मेहमान टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. वह बल्ले और गेंद दोनों से अच्छी शुरुआत के बाद भी पीछे रह जाती है.


कप्तान स्टीव स्मिथ और गेंदबाजी में नाथन कल्टर नाइल को छोड़कर कोई और खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है. हालांकि पिछले मैच में सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच की वापसी से टीम को मजबूती मिली, उन्होंने आते ही शतक जड़ा.


दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पर भी रन करने की जिम्मेदारी है. स्पिन गेंदबाज एश्टन अगर उंगली में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह चौथे मैच में एडम जाम्पा को मौका दिया गया है.


टीम:


भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी.


ऑस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, केन रिचर्डसन, नाथन कल्टर-नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टॉइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जाम्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget