एक्सप्लोरर

Watch: 'आदत है कि छूटती नहीं', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एक बार फिर छोड़ा कैच, देखें कैसे आउट होने से बचे वॉर्नर

AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाड़ी कैच छोड़ने को लेकर काफी चर्चित रहे हैं. इस सिलसिले में सईम अयूब भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने वॉर्नर का कैच छोड़ दिया.

David Warner Pakistan vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 313 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी के लिए बैटिंग कर रही है. उसने खबर लिखने तक 2 विकेट के नुकसान के साथ 116 रन बनाए. इस दौरान डेविड 34 रन बनाकर ऑल आउट हो गए. वॉर्नर को पारी के दौरान एक जीवनदान भी मिला था. लेकिन उन्हें इसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ. पाकिस्तान के खिलाड़ी सईम अयूब ने वॉर्नर का कैच छोड़ दिया था.

पाकिस्तान के खिलाड़ी कैच छोड़ने की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. सईम अयूब भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. सईम पाकिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में ही कैच छोड़ दिया. दरअसल पाकिस्तान के लिए 14वां ओवर जमाल कर रहे थे. वॉर्नर स्ट्राइक पर थे. जमाल के ओवर की दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने गेंद को खेलना चाहा, लेकिन बॉल उनके बल्ले से लगकर फर्स्ट स्लिप में खड़े अयूब की ओर जा पहुंची. अयूब आसान कैच नहीं ले पाए. यह देख पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी निराश हुए. अयूब का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

सिडनी में मैच के दूसरे दिन बारिश शुरू हो गई. कम रौशनी की वजह से टी-ब्रेक जल्दी लिया गया था. लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई. खबर लिखने तक मैच रुका रहा. ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए. उसके लिए स्टीव स्मिथ 6 रन और मार्नस लाबुशेन 23 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले वॉर्नर 68 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. उस्मान ख्वाजा 143 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 4 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें : ICC Awards 2023: रचिन रवींद्र के साथ यशस्वी भी अवॉर्ड की दौड़ में शामिल, 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के लिए शुरू हुई वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा
MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget