एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पर्थ में भारत ने निकाली कंगारुओं की हेकड़ी, कप्तान बुमराह छाए; 295 रनों से हारा ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS 1st Test: इस टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया. बुमराह ने मैच में 8 विकेट झटके.

Australia vs India 1st Test: विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के शतकों और कप्तान जसप्रीत बुमराह की दमदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. एशिया के बाहर रनों के लिहाज से टेस्ट में टीम इंडिया की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ढेर हो गई थी. तब ऐसा लग रहा था कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन बुमराह ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से बाजी पलट दी. पहली पारी में बूम बूम बुमराह ने 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. 

इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल ही कर दिया. पहले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 201 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मनोबल तोड़ा और फिर विराट कोहली ने शतक लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. जायसवाल ने 161 और विराट ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 77 रन बनाए. इस तरह भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 487 रन बना डाले और ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. 

इसके जवाब में कंगारू 238 रनों पर ढेर हो गए और भारत ने 295 रनों से मैच जीत लिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. इसके अलावा मिशेल मार्श ने 47 और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 36 रनों की पारी खेली. हालांकि, ये सब सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. भारत ने चौथे दिन पर्थ टेस्ट जीत लिया. मैच में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget