एक्सप्लोरर

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया अब भी है जीत की प्रबल दावेदार: अजिंक्ये रहाणे

टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे मानते हैं कि स्टीव स्मिथ और वॉर्नर की गैर-मौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया जीत की प्रबल दावेदार है.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज़ जीतने के लिए तैयार नज़र आ रही है. जहां भारतीय टीम बेहद मजबूत दिख रही है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में अब वैसा दम नहीं दिखता जो इसी साल की शुरुआत में बॉल टेम्परिंग विवाद से पहले था. ऐसे में कई दिग्गज टीम इंडिया के लिए इस बार राह आसान बता रहे हैं. लेकिन भारतीय टीम के उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे को इससे उलट लगता है. और वो ऐसा मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया अब भी जीत की प्रबल दावेदार है.

उन्होंने कहा,‘‘अपनी सरजमीं पर हर टीम अच्छा खेलती है और आस्ट्रेलिया श्रृंखला जीतने की प्रबल दावेदार है. उन्हें स्मिथ और वार्नर की कमी खलेगी लेकिन वे कमजोर नहीं है. उनकी गेंदबाजी काफी दमदार है और टेस्ट क्रिकेट में यह बहुत जरूरी है.’’

स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को कमजोर माना जा रहा है लेकिन रहाणे ने कहा कि अपने मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का दावा पुख्ता होगा.

इसके साथ ही रहाणे ने टीम के बल्लेबाज़ों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी साझेदारी करने की हिदायत दे डाली.

भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले टेस्ट से पूर्व ऑस्ट्रेलिया को प्रबल दावेदार बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिये उनकी टीम को लंबी साझेदारियां करनी होगी.

रहाणे ने मेलबर्न में 2014-15 में विराट कोहली के साथ 262 रन की साझेदारी का उदाहरण देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया का फोकस सिर्फ भारत के स्टार बल्लेबाज पर रहने से दूसरे बल्लेबाजों को एक छोर से अपना काम करने में मदद मिल जाती है.

उन्होंने कहा,‘‘हर बल्लेबाज का काम टीम के लिये योगदान देना है. हमें पिछली बार की तरह लंबी साझेदारियां बनानी होगी. इससे ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतने में मदद मिलेगी.’’

उन्होंने कहा,‘‘पिछली बार एमसीजी पर हमने साझेदारी का पूरा मजा लिया. मिशेल जॉनसन का फोकस विराट कोहली पर था और दूसरे छोर से मैं मजे से अपना स्वाभाविक खेल दिखा रहा था. दूसरे छोर पर विराट काफी आक्रामक था, बल्ले से भी और मुंह से भी.’’

रहाणे ने कहा,‘‘इससे मुझे खेल पर फोकस करने और अपना स्वाभाविक खेल दिखाने में मदद मिली. मैं विराट से बिल्कुल विपरीत खेलता हूं. आपको समझना होता है कि हर किसी की भूमिका अलग अलग है. यह टीम का खेल है और विराट भी यह समझता है.’’

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की काफी आलोचना हुई थी जहां सिर्फ कोहली ही चल सके थे.

रहाणे ने कहा,‘‘लोग आलोचना करेंगे या तारीफ करेंगे लेकिन हमें कठिन दौर में एकजुट रहना होगा. इंग्लैंड में हालात काफी चुनौतीपूर्ण थे और इंग्लिश बल्लेबाज भी जूझते दिखे. एलेस्टेयर कुक की आखिरी टेस्ट पारी के अलावा कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सका. इसलिये आलोचना पर फोकस करने की जरूरत नहीं है और ना ही प्रशंसा पर.’’

उन्होंने कहा,‘‘हर श्रृंखला में नये सिरे से शुरूआत करने की जरूरत है. इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में हमने सबक ले लिया और अब सुधार के साथ खेलेंगे. इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अच्छी शुरूआत जरूरी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget