एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया कब्जा, स्मिथ ने खेली शानदार पारी

AUS vs ENG 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पैट कमिंस को आराम दिया था और जोश हेजलवुड टीम की कप्तानी कर रहे थे.

Australia vs England 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 72 रनों से हराते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 280 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 208 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पैट कमिंस को आराम दिया था और जोश हेजलवुड टीम की कप्तानी कर रहे थे.

स्मिथ की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद स्टीव स्मिथ और मॉर्नश लाबूशेन ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की अहम साझेदारी की थी. लाबूशेन 58 रन बनाने के बाद आउट हुए, लेकिन स्मिथ ने फिर मिचेल मार्श के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की. स्मिथ 94 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद आउट हुए. मार्श ने भी 50 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए थे. क्रिस वोक्स और डेविड विली ने भी दो-दो विकेट हासिल किए.

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए इंग्लिश बल्लेबाज

स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ओवर में ही मिचेल स्टार्क ने उन्हें दो झटके दे दिए थे. 34 रनों तक इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके थे. इसके बाद जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स ने चौथे विकेट के लिए 122 रनों की अहम साझेदारी की थी. विंस 60 रन बनाने के बाद आउट हुए और इसके बाद इंग्लैंड के लिए विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. बिलिंग्स भी थोड़ी देर बाद 71 रन बनाकर आउट हुए और इंग्लैंड ने 169 रनों तक अपने सात विकेट गंवा दिए थे. पुछल्ले बल्लेबाज अधिक संघर्ष नहीं कर पाए और पूरी टीम 38.5 ओवर्स में ऑल आउट हुई.

यह भी पढ़ें:

AUS vs ENG: दूसरे वनडे के दौरान स्टीव स्मिथ ने खेला अनोखा शॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget