एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में दूसरी हार, इस बार कंगारुओं ने 6 विकेट से धोया; सीरीज पर किया कब्जा

Australia A vs India A: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 6 विकेट से हरा दिया है. इससे पहले कंगारुओं ने पहले अनाधिकारिक टेस्ट में भी भारत ए की टीम को शिकस्त दी थी.

Australia A vs India A 2nd unofficial Test: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दोनों देशों की ए टीमों के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. 7 नवंबर से मेलबर्न में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में कंगारुओं ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ए टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. 

भारत ए ने पहले खेलने के बाद अपनी पहली पारी में सिर्फ 161 रन बनाए थे. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. केएल राहुल 04, साईं सुदर्शन 00 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 04 रन ही बना सके थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया ए के लिए माइकल नेसर ने 4 और ब्यो वेब्सटर ने 3 विकेट झटके. 

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर मार्कस हैरिस ने 74 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 और मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके. साथ ही खलील अहमद को दो सफलता मिलीं. 

पहली पारी में पिछड़ने के बाद भारत ए की टीम दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. दूसरी पारी में भी विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 68 रन बनाए, लेकिन केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे. इस बार भारतीय टीम ने 229 रन बनाए. 

169 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ चार विकेट खोए और जीत दर्ज कर ली. दूसरी पारी में सैम कोंटास ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने नाबाद 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वहीं ब्यो वेब्सटर भी 46 रनों पर नाबाद लौटे. 

22 नवंबर से भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 

टीम इंडिया 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में, चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में और पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget