एक्सप्लोरर

पेन ने स्टोक्स को लताड़ा, वॉर्नर पर की गई टिप्पणी को गलत बताया

एशेज के तीसरे टेस्ट में स्टोक्स ने 135 रन की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए इंग्लैंड को जीत दिलाई थी.

नई दिल्ली: आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को डेविड वार्नर पर दिए गए बयान पर आड़े हाथों लिया है. पेन ने कहा है कि स्टोक्स अपनी किताब बेचने के लिए वार्नर के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. स्टोक्स ने अपनी किताब में लिखा है कि इसी साल एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ल में खेली गई उनकी मैच विजेता पारी वार्नर द्वारा की जा रही लगातार स्लेजिग का परिणाम थी. पेन ने कहा, "मैं स्लिप में पूरे समय वार्नर के पास ही खड़ा था और आपको मैदान पर बात करने की इजाजत होती है. लेकिन वह स्टोक्स को न ही अपशब्द बोल रहे थे न ही छींटाकशी कर रहे थे. अपनी किताब बेचने के लिए वार्नर के नाम का उपयोग करना इंग्लैंड में प्रचलन बन गया है. इसलिए स्टोक्स को शुभकामनाएं." पेन ने साथ ही कहा कि वार्नर ने उस पूरी सीरीज में अपने आप को अच्छे से संभाला था. उन्होंने कहा, "मैं उसके पास ही खड़ा था. मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं आई. एशेज के दौरान वार्नर ने अपने आप को जिस तरह से संभाला है वो शानदार है. खासकर तब जब वह रन नहीं बना पा रहे थे." बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगस्त-सितंबर में हुई एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी. तीसरे टेस्ट में स्टोक्स ने उस वक्त टीम को जीत दिलाई जब 359 के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 9 विकेट गंवा दिए थे. स्टोक्स ने 8 छक्के लगाते हुए 135 रनों की पारी खेली थी. स्टोक्स को इंग्लैंड की तरफ से एशेज में मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था.

पैटिंसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निलंबित किया, गाबा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget