एक्सप्लोरर

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc Injury: मिचेल स्टार्क चोट वजह से सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे. बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान उनकी उंगली चोटिल हो गई. उनके अलावा कैमरून ग्रीन भी तीसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे.

Mitchell Strarc Will Miss Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर रहेंगे. दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. स्टार्क का बाहर रहना कंगारू टीम के लिए बड़ा झटका है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अब तक बढ़िया बॉलिंग की थी. उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 8 विकेट लिए. लेकिन चोट की वजह से स्टार्क सिडनी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. गुरुवार को उन्होंने खुद कहा कि वह उंगली की चोट की वजह से तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

कैच लेते वक्त हुए चोटिल

मेलबर्न में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान कैच पकड़ते वक्त स्टार्क की मिडिल फिंगर चोटिल हो गई. इसके बाद उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ दिया और स्कैन के लिए बाहर चले गए. प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा, मुझे यह कहने की जरूरत है कि हमारे लिए अगले 24 महीने काफी बड़े हैं. ग्रीन की चोट मेरी तुलना में ज्यादा है. मुझे लगता है कि वह जल्दी वापस आ जाएगा. योगदान देना अच्छा लगता है मुझे विश्वास था कि मैं क्या कर सकता था. 

स्टार्क ने आगे कहा, मुझे लगता है कि मैं कुछ हफ्ते के लिए एक्शन से दूर रहूंगा. नुकसान कितना है यह देखने के लिए मुझे दूसरा स्कैन करवाना है. भारत का दौरा करीब है. उसके लिए फिट होना होगा. इस दौरान उन्होंने वॉर्नर को लेकर कहा कि वह 200 रन बनाने वाले और पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं. बाहर के शोर से गुजरना और बॉक्सिंग डे पर शतक करना अपने आप में बड़ा प्रयास है. उन्होंने और एलेक्स कैरी ने हमारे लिए गेम सेट किया. 

ग्रीन भी रहेंगे बाहर

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर रहेंगे. मेलबर्न टेस्ट के दौरान उनकी उंगली टूट गई. उन्हें पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा. दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. वहीं अगर सीरीज की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन और मेलबर्न टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 2-0 की निर्णयायक बढ़त ले चुका है. 

यह भी पढ़ें:

VIDEO: Sachin Tendulkar 49 की उम्र में सीख रहे हैं नई कला, बताया यह क्यों है रिवर्स स्विंग की तरह

VIDEO: 'कोहली की बॉडी में होते डिविलियर्स तो बनते परफेक्ट क्रिकेटर', वीडियो में देखें वॉर्नर ने क्यों कहा ऐसा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget