एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: दिग्गज गेंदबाज Stuart Broad के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, 150 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने 

AUS vs ENG 2nd Test: एशेज के दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया. ब्रॉड यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी हैं. 

Stuart Broad Test Records: ऑस्ट्रेलिया (AUS) और इंग्लैंड (ENG) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया. ब्रॉड 150 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बन गए. ब्रॉड टेस्ट इतिहास में 150 या इससे अधिक टेस्ट मैचों में शिरकत करने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने एडिलेड टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को आउट कर इस मौके को खास बना दिया. जानते हैं कि इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले किन खिलाड़ियों ने खेले हैं.

ये हैं सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले इंग्लिश प्लेयर

जेम्स एंडरसन (James Anderson) भी एडिलेड टेस्ट में खेल रहे हैं. वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 167 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक 161 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 

IND vs SA: विराट कोहली के लिए यादगार बन सकता है दक्षिण अफ्रीका दौरा, ये 3 अनोखे रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका

स्टुअर्ट ब्रॉड के टेस्ट करियर पर एक नज़र 

ब्रॉड का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 150 मैचों की 275 पारियों में 525 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा वे बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उनके नाम टेस्ट में एक शतक और 13 अर्धशतक हैं. 

IND VS SA : 14 भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ी है टेस्ट सेंचुरी, लिस्ट में सचिन-सहवाग टॉप पर

ऐसा रहा एडिलेड टेस्ट का पहला दिन

एशेज सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 221 रन बना लिए. मार्नस लाबुशाने 95 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 18 रन बनाकर पहले दिन नाबाद लौटे. इसके अलावा डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 95 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की और से स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget