एक्सप्लोरर

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने सीधे क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games 2023 Cricket Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 के क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बना ली है. टीम इंडिया 5 अक्टूबर को मैच खेल सकती है.

Asian Games 2023 Team India Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2023 में महिला के साथ-साथ पुरुष टीमें भी क्रिकेट मैच खेलेंगी. इसके लिए भारत की  पुरुष टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. अब शेड्यूल को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. टीम इंडिया 5 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी. वहीं महिला टीमें के लिए 19 सितंबर से मुकाबलों की शुरुआत होगी. 

पीटीआई के मुताबिक अगर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की बात करें तो अगर वह क्वार्टर फाइनल में जीत जाती है तो 6 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी. इसके बाद 7 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए होगा. अहम बात यह है कि एशियन गेम्स के साथ-साथ क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भी होना है. लिहाजा इस टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान और बांग्लादेश की बी टीमें ही हिस्सा लेंगी. ऐसे में भारत के लिए जीत और ज्यादा आसान हो सकती है. हालांकि टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में 14 टीमें खेलेंगी. जबकि पुरुष क्रिकेट में 18 टीमें हिस्सा लेंगी. महिला क्रिकेट की 19 सितंबर से शुरुआत होगी. वहीं 26 सितंबर को गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जाएगा. पुरुष क्रिकेट की 28 सितंबर से शुरुआत होगी. इसका फाइनल 7 अक्टूबर को खेला जाएगा. अगर मैच के टाइम की बात करें तो भारतीय समय के मुताबिक यह दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे. 

19वें एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया (सीनियर मेंस टीम) : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह , मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

स्टैंडबाय खिलाड़ी : यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन

यह भी पढ़ें : Watch: रवीन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव के बीच दिलचस्प बातचीत का वीडियो हुआ वायरल, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget