एक्सप्लोरर

एशिया कप में भारत ने नेपाल को हराया, अब बुधवार को पाकिस्तान से होगा मुकाबला

Asia Emerging Cup 2023: 2023 इमर्जिंग एशिया कप में भारत ने नेपाल को 9 विकेट से हरा दिया है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है.

Asia Emerging Cup 2023: 2023 इमर्जिंग एशिया कप में भारत ने नेपाल को 9 विकेट से हरा दिया है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है. पहले खेलने के बाद नेपाल की टीम 39.2 ओवर में सिर्फ 167 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 22.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

इस जीत के साथ इंडिया ए की टीम इमर्जिंग एशिया कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अब बुधवार यानी 19 जुलाई को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान ए से होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा. 

नेपाल के खिलाफ आसानी से मिली जीत

पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल की टीम 39.2 ओवर में ही सिर्फ 167 रनों पर ढेर हो गई. नेपाल के लिए कप्तान रोहित पोडेल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. वहीं गुलशन झा ने 38 रनों की पारी खेली. इंडिया ए टीम की घातक गेंदबाजी का आलम यह रहा  कि नेपाल के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. नेपाल के आसिफ शेख 07, कुशल भुर्तेल 00, देव खानल 15, भीम शार्की 04, कुशल मल्ला 00 और सोमपाल कमी 14 रन ही बना सके. 

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, साईं सुदर्शन ने भी जड़ा अर्धशतक

नेपाल से मिले 168 रनों के मामूली से लक्ष्य को इंडिया ए की टीम ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया. इंडिया ए के लिए अभिषेक शर्मा ने 69 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के निकले. इसके अलावा साईं सुदर्शन ने 52 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर ध्रुव जुरैल 12 गेंदों में 21 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए.

इससे पहले गेंदबाजी में निशांत संधू ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं हंगरेकर ने तीन विकेट निकाले. इसके अलावा हर्षित राणा को दो और मानव सुथर को एक सफलता मिली. 

ये भी पढ़ें-

Pakistan Cricket Team: बाबर आजम, शाहीन अफरीदी या शोएब अख्तर? कौन हैं पाकिस्तान के सबसे अमीर क्रिकेटर? जानिए

भारत-पाक मैच के लिए जबरदस्त क्रेज, 25000 का हुआ 3000 रुपये वाला टिकट, फ्लाइट के किराए में 300 फीसदी बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget