एक्सप्लोरर

एशिया कप: शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने मैदान पर उतरेंगे कुलदीप यादव

कुलदीप के पास है वार्न के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ जब भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो सबकी नजरें चाइनामैन कुलदीप यादव पर होंगी. अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले कुलदीप दो विकेट लेते ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

भारत की ओर से 23 मैच में 48 विकेट लेने वाले कुलदीप पहले मुकाबले में दो विकेट लेने के साथ सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने के मामले में भारत के दूसरे और संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज गेंदबाज बन सकते हैं.

अगरकर ने बनाया था रिकॉर्ड
भारत की ओर से सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर के नाम हैं, उन्होंने 23 मैच में इस रिकॉर्ड को बनाया था. अगरकर का ये रिकॉर्ड 10 साल तक कायम रहा जिसे श्रीलंका के जादुई स्पिनर अजंता मेंडिस ने 19 मैच खेल कर तोड़ा था.

इंग्लैंड में था मौका
कुलदीप को अगरकर के रिकॉर्ड को तोड़ने और फिर बराबरी करने का मौका इंग्लैंड दौरे पर मिला था. पहले वनडे में छह विकेट लेने के बाद कुलदीप इसके करीब भी आ गए थे लेकिन तीसरे वनडे में वो एक भी विकेट नहीं निकाल पाए. अब उनके पास मौका है भारत की ओर से 50 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज बनने का.

टूटेगा वार्न का रिकॉर्ड
कुलदीप अगर पहले ही मैच में दो विकेट लेते हैं तो वार्न के रिकॉर्ड को तोड़ कर 50 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज स्पिनर बन जाएंगे. एक समय इस लिस्ट में वार्न दूसरे नंबर पर थे लेकिन अब वो छठे नंबर पर हैं. वार्न ने 1993 में 25वें वनडे में इस रिकॉर्ड को बनाया था.

कुलदीप बनेंगे चौथे सबसे तेज
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में मेंडिस(19) के बाद अगरकर और मिचेल मैक्लेनेघन (दोनों 23 मैच) का नंबर आता है जबकि इसके बाद डेनिस लिली और हसन अली(24) हैं. पहले मैच में दो विकेट के साथ कुलदीप इस मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget