एक्सप्लोरर

एशिया कप, IND vs PAK: 14 खिलाड़ी पहली बार गवाह बनेंगे हाई वोल्टेज मुकाबले का

IND vs PAK: दोनों ही टीम के कई खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ आज तक नहीं खेले

हर क्रिकेट प्रेमी 19 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक साल से अधिक समय के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने होने जा रही है. इससे पहले दोनों टीम जून 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थी. जिस तरह क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं उसी तरह कई खिलाड़ी हैं जो इस हाई वोल्टेज मैच का गवाह बनना चाहते हैं. इन खिलाड़ियों की संख्या इतनी है जिससे एक टीम पूरी हो जाए.

भारत और पाकिस्तान टीम की बात करें तो दोनों ही टीम में सात-सात खिलाड़ी ऐसे हैं जो आज तक एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे हैं.

पाकिस्तान टीम की बात करें तो - आशिफ अली, इमाम, शाम मसूद, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज़, शाहिन अफरीदी और उस्मान खान को भारत के खिलाफ पहले मुकाबले का इंतजार है.

दूसरी तरफ भारत की ओर से कई बार मैच जीतने वाले कई बड़े खिलाड़ी को पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिल सकता है. भारत की बात करें तो मनीष पांडे, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर और युजवेन्द्र चहल
को इस बड़े मुकाबले का इंतजार है.

किसे मिलेगा मौका
पाकिस्तान की बात करें तो मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक के भांजे इमाम उल हक सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान खान भी जगह बनाते दिख रहे हैं. मध्य क्रम में आसिफ अली का प्रदर्शन भी शानदार रहा है हांगकांग के खिलाफ भी उन्हें जगह मिली थी ऐसे में उन्हें भी भारत के खिलाफ खेलते देखा जा सकता है.

दूसरी तरफ भारत की ओर से स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. वहीं देखना होगा कि लोकेश राहुल जगह बना पाते हैं या नहीं. मनीष पांडे और अक्षर पटेल को शायद पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़े.

अब देखना है कि इन 14 खिलाड़ियों में किन्हें 19 सितंबर को होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget