एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 Presentation Ceremony: खिताब जीत टीम इंडिया ने नहीं लिए अवॉर्ड्स, मोहसिन नकवी को पूरी दुनिया के सामने किया बेइज्जत, उदास होकर लौटे ACC चेयरमैन

भारतीय टीम का एशिया कप का खिताब मोहसिन नकवी से न लेना पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती थी जो उसे हार से भी अधिक दर्द देगी.

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी है. इस जीत के हीरो बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 53 गेंद पर नाबाद 69 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे.

भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी एसीसी के मुखिया पाकिस्तानी मूल के मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया और खिताब नहीं लिया. इसी वजह से पुरस्कार वितरण समारोह लगभग 1 घंटे बाद शुरू हुआ. भारतीय टीम का एशिया कप का खिताब मोहसिन नकवी से न लेना पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती थी जो उसे हार से भी अधिक दर्द देगी.

टीम इंडिया जब ट्रॉफी लेने नहीं आई तो प्रेजेंटर साइमन डूल ने बताया कि भारत ने अपने अवॉर्ड्स लेने से इनकार दिया है और इसलिए ये प्रेजेंटेशन सेरेमनी को यहीं खत्म किया जाता है. फिर नकवी चले गए. टीम इंडिया ने साफ कर दिया था कि वह किसी पाकिस्तानी से ट्रॉफी या अवॉर्ड्स नहीं लेगी. नकवी को टीम इंडिया ने इस तरह सरेआम बेइज्जत कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने बिना एशिया कप-2025 ट्रॉफी के फोटो खिंचवाया.

प्लेयर ऑफ द सीरीज अभिषेक शर्मा ने क्या कहा

प्लेयर ऑफ द मैच तिलक वर्मा ने कहा, "दबाव था. वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. वे गति में बदलाव कर रहे थे. मैं शांत रहने की कोशिश कर रहा था. सैमसन की शानदार पारी. दुबे ने दबाव में जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह देश के लिए मददगार और महत्वपूर्ण थी. हमने हर स्थिति के लिए तैयारी की है. आपको लचीला होना चाहिए. मैं किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार था. मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा था. धीमी विकेट के लिए मैंने गौती सर से बात की थी और कड़ी मेहनत की थी. यह मेरे जीवन की सबसे खास पारियों में से एक है. यह सभी भारतीयों के लिए है."

प्लेयर ऑफ द सीरीज अभिषेक शर्मा ने कहा, "कार मिलना हमेशा खुशी की बात होती है. विश्व कप जीतने के बाद इस टीम में जगह बनाना किसी भी सलामी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था. मैंने अपने खेल पर बहुत मेहनत की और आपको कोच और कप्तान का सहयोग चाहिए होता है, मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह मिल रहा था. अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है, तो मेरी टीम जीतेगी. कभी-कभी आप असफल भी हो सकते हैं, लेकिन आपको प्रक्रिया का पालन करना होगा. मेरी योजना थी कि अगर मुझे पावरप्ले में स्पिनर मिल गए, तो मैं पावरप्ले का इस्तेमाल करने की कोशिश करूंगा, चाहे कोई भी बेहतरीन तेज गेंदबाज़ हो, मैं पहली गेंद से ही शुरुआत करूंगा."

भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया लक्ष्य

147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 20 रन पर अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 के रूप में तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 57 और शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर भारत को 5 विकेट से जीत दिला दी. सैमसन 21 गेंद पर 24 और शिवम दुबे 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा 53 गेंद पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ रिंकू सिंह 1 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे. विजयी चौका रिंकू के बल्ले से निकला. भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता.

पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए. भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था. फखर जमान 35 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई.

भारत के लिए कुलदीप यादव ने फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। कुलदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. वरुण च्रकवर्ती ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget