एक्सप्लोरर

Asia Cup: पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अंपायर के स‍िर पर मारी गेंद! वसीम अकरम ने किया भद्दा कमेंट, मचा बवाल

Asia Cup 2025: पाकिस्तान बनाम यूएई मैच में विकेट कीपर मोहम्मद हारिस का एक थ्रो अंपायर के सिर पर जाकर लगा, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. इसको लेकर वसीम अकरम का भद्दा कमेंट वायरल हो रहा है.

एशिया कप 2025 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के विकेट कीपर मोहम्मद हारिस का एक थ्रो अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे के सिर पर जाकर लगा, जिसके तुरंत बाद मेडिकल टीम वहां पहुंची. अंपायर को मैदान छोड़कर जाना पड़ा. बता दें कि ये मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था, क्योंकि हैंडशेक विवाद को लेकर पीसीबी मैच रेफ़री से नाराज थी और बॉयकॉट का सोच रही थी. जब गेंद अंपायर के सिर पर लगी, तब कमेंटरी कर रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भद्दा कमेंट किया.

ये घटना यूएई की पारी के दौरान हुई. पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में पाकिस्तान के विकेट कीपर मोहम्मद हारिस द्वारा फेंकी गई गेंद सीधा अंपायर के सिर के पीछे जाकर लगी, उन्होंने तुरंत निचे मुंह कर लिया. पाकिस्तानी प्लेयर उनके पास पहुंचा, और तुरंत मेडिकल टीम को बुलाने के लिए इशारा कर दिया. पाकिस्तान टीम के फिजियो आए, जिन्होंने कंकशन टेस्ट किया लेकिन इसके बाद अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे को मैदान छोड़कर जाना पड़ा.

वसीम अकरम ने क्या कहा था?

जब ये हुआ तब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम कमेंट्री कर रहे थे. उन्होंने कहा, "सीधे अंपायर के सिर पर जाकर गेंद लगी, क्या थ्रो था. बुल्सआई." ये बात फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है. अधिकतर लोगों का मानना है कि दिग्गज खिलाड़ी को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था.

यूएई को हराकर पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंची

टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन फखर जमन (50) के अर्धशतक और शाहीन शाह अफरीदी की 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी से टीम 146 रन बना पाई. जवाब में यूएई की टीम 105 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप ए से सुपर-4 में जाने वाली दूसरी टीम बनी, इससे पहले टीम इंडिया अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है. भारत बनाम पाकिस्तान सुपर-4 का मैच 21 सितंबर को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget