एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 India: एशिया कप की टीम में इन 11 भारतीय खिलाड़ियों की जगह पक्की, देख लीजिए नाम

Asia Cup 2025 India Squad: 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत इन 11 खिलाड़ियों की जगह पक्की मानी जा रही है.

क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, वही इस टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे. उनके आलावा कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनकी टीम में जगह पक्की मानी जा रही है जबकि कई ऐसे प्लेयर्स हैं जिन्हे डिजर्विंग होते हुए भी टीम से बाहर रहना पड़ सकता है. चलिए समझते हैं कि किन 11 प्लेयर्स की जगह पक्की मानी जा रही है और किन प्लेयर्स के बीच टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर है.

एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. दोनों के बीच 14 सितंबर को मैच है. पाकिस्तान अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है, जिसमें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान शामिल नहीं है. कहा जा रहा है कि इन दोनों क्रिकेटर्स का टी20 करियर अब खत्म हो चुका है. दूसरी ओर भारतीय स्क्वॉड का ऐलान भी जल्द होने वाला है. 11 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका एशिया कप टीम में होना पूरी तरह से पक्का माना जा रहा है.

एशिया कप 2025 के लिए भारत के ये 11 खिलाड़ी पक्के! 

सबसे पहले जानते हैं वो 11 प्लेयर्स जिनको एशिया कप टीम में चुना जाना पक्का माना जा रहा है. ओपनर्स के रूप में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन, तो मिडिल आर्डर में शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव. दूसरे विकेट कीपर के रूप में जितेश शर्मा को चुना जा सकता है, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्हे फिट होने पर टीम से बाहर नहीं किया जा सकता.

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

टीम में जगह बनाने के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा में जंग

खबर है कि जसप्रीत बुमराह ने खुद को एशिया कप टीम के लिए उपलब्ध बताया है, ऐसे में अगर वह फिट रहे तो उन्हें भी टीम से कोई बाहर नहीं रख सकता. उनके साथ अर्शदीप सिंह टीम में होंगे, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा में टक्कर होगी. अगर बुमराह नहीं हुए तो दोनों ही स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं, कृष्णा आईपीएल 2025 में पर्पल कैप विजेता थे.

हार्दिक पांड्या के साथ दूसरा ऑलराउंडर कौन?

अतिरिक्त ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी के बीच मुकाबला होगा. शिवम के आंकड़े बेहतर नजर आते हैं तो पिछले कुछ समय में ऐसा नजर आया है कि सिलेक्टर्स और कोच गौतम गंभीर नितीश पर भरोसा कर रहे हैं.

अतिरिक्त बल्लेबाजों के लिए इन खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर

एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह पाने के लिए अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच कड़ी टक्कर है. राहुल विकेट कीपिंग के साथ पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर आक्रामक अंदाज में खेलते हैं और उनका बड़े टूर्नामेंट में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है.

यशस्वी जायसवाल भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, वह पहली गेंद से बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं लेकिन ओपनर्स के तौर पर संजू और अभिषेक की जगह पक्की मानी जा रही है तो ऐसे में जायसवाल की जगह थोड़ी मुश्किल दिख रही है. देखना होगा कि हेड कोच गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में किसे मौका देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget