एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023 Final: खराब डेब्यू के बाद टीम से बाहर होने की कगार पर थे सिराज, पढ़ें कैसे मेहनत ने बदल दी किस्मत

Mohammed Siraj Team India: मोहम्मद सिराज के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं रहा है. उन्होंने काफी मेहनत के बाद जगह पक्की की थी.

Mohammed Siraj Team India: मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में खतरनाक गेंदबाजी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. सिराज ने इस मुकाबले में 6 विकेट लिए. लेकिन सिराज के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा है. उन्होंने काफी मेहनत और मुश्किलों का सामना कर टीम इंडिया में जगह बनाई. सिराज ने डेब्यू में खराब प्रदर्शन किया था. इसके बाद वे बाहर हो सकते थे, लेकिन विराट कोहली ने भरोसा जताया और मौका दिया. इसके साथ-साथ सिराज की मेहनत ने भी अहम भूमिका निभाई.

दरअसल सिराज को 2019 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला गया. सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली. लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सिराज के ओवरों में काफी रन बटोरे. सिराज ने 10 ओवरों में 76 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके. इसके बाद सिराज 2022 तक भारत की वनडे टीम से बाहर रहे. 

सिराज की वनडे टीम में 2022 में वापसी हुई. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए मौका दिया गया. इससे पहले वे 2020 में टेस्ट डेब्यू कर चुके थे. सिराज ने टेस्ट डेब्यू मैच में कुल पांच विकेट लिए. वहीं वनडे टीम में वापसी के बाद अच्छा परफॉर्म किया. सिराज के लिए 2019 तक का वक्त काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. हालांकि वे घरेलू मैचों में अच्छा परफॉर्म कर रहे थे. सिराज पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भी भरोसा जताया. इसका उन्हें फायदा मिला.

सिराज ने एशिया कप 2023 में दमदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से खुद को साबित किया है. उन्होंने अब तक 29 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 53 विकेट लिए हैं. सिराज ने 21 टेस्ट मैचों में 59 विकेट लिए हैं. अहम बात यह है कि विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी सिराज पर भरोसा करते हैं. वे इस समय टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक का मजबूत हिस्सा बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs SL Final: एशिया कप जीत पर अजय देवगन ने दी टीम इंडिया को बधाई, सिराज के लिए लिखी ये बात

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget