एक्सप्लोरर

एशेज AUS vs ENG: बेन स्टोक्स के नाबाद शतक की बदौलत ड्रॉ हुआ लंदन टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे

खेल समाप्त होने तक 47.3 ओवर में छह विकेट पर 154 रन ही बना पाई और मैच ड्रॉ हो गया. हेड ने 90 गेंदों की नाबाद पारी में नौ चौके जड़े. स्टोक्स ने 165 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के लगाए.

मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बिना किसी परिणाम के रविवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया. इंग्लैंड ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को बेन स्टोक्स (नाबाद 115) के शतक की मदद से अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य रखा. ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक 47.3 ओवर में छह विकेट पर 154 रन ही बना पाई और मैच ड्रॉ हो गया. इस मैच के ड्रॉ होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है. ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिघम में खेला गया पहला टेस्ट मैच 251 रनों से जीता था. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अब 22 अगस्त से लीड्स में खेला जाएगा. इंग्लैंड से मिले 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और मेहमान टीम ने 47 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए, जिसमें ओपनर डेविड वॉर्नर (5), कैमरून बेनक्राफ्ट (16) और उस्मान ख्वाजा (2) के विकेट शामिल हैं. हालांकि फिर इसके बाद रिटायर्ड हर्ट स्टीवन स्मिथ की जगह खेलने आए मार्नस लाबुशेन (59) और ट्रेविड हेड (नाबाद 42) ने चौथे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की और मैच को ड्रॉ की ओर धकेल दिया. लाबुशेन का यह दूसरा अर्धशतक है. उन्होंने 100 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए. हेड ने 90 गेंदों की नाबाद पारी में नौ चौके जड़े. उनके अलावा मैथ्यू वेड ने एक, कप्तान टिम पैन ने चार और पैट कमिंस ने नाबाद एक रन का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और जोफरा आर्चर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. इससे पहले, मेजबान इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 96 रनों से आगे खेलना शुरू किया. बेन स्टोक्स ने 16 और जोस बटलर ने अपनी पारी को 10 रन से आगे बढ़ाया. स्टोक्स ने पहले तो बटलर (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 90 और फिर जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 30) के साथ छठे विकेट के लिए 97 रनों की अविजित साझेदारी की. इस दौरान स्टोक्स ने अपने करियर का सातवां शतक जमाया. स्टोक्स ने 165 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के लगाए. बेयरस्टो ने 37 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए. बटलर ने 108 गेंदों पर तीन चौके जड़े. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन और पीटर सीडल ने दो विकट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget