एक्सप्लोरर

Ashes 2019: स्टीव स्मिथ की चोट पर आई जोफ्रा आर्चर की पहली प्रतिक्रिया

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की चोट को लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ने अपनी बार अपनी बात कही है.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की चोट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आर्चर ने स्मिथ को चोटिल करने की उनकी कोई योजना नहीं थी लेकिन जब वह मैदान पर गिरे तब ‘एक पल के लिए सब के दिल की धड़कन रुक गयी’ थी.

स्मिथ को शनिवार को दूसरे सत्र में आर्चर की गेंद पर चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी थी. यह स्टार बल्लेबाज तब 80 रन बनाकर खेल रहा था जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गयी गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी.

स्मिथ मुंह के बल नीचे गिर गये. उन्होंने जो हेलमेट पहन रखा था उस पर गर्दन के बचाव की सुविधा नहीं थी. हेलमेट में इस तरह की व्यवस्था फिलिप ह्यूज की 2014 में सिडनी में एक घरेलू मैच में बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद की गयी थी.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के चिकित्साकर्मियों ने स्मिथ का मैदान पर ही उपचार किया. इसके बाद वह उठ गये और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम चिकित्सक रिचर्ड सॉ के साथ लंबी बातचीत के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया.

स्मिथ 46 मिनट तक मैदान से बाहर रहने के बाद पीटर सिडल के आउट होने पर फिर से क्रीज पर उतरे और इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स की जो दूसरी और तीसरी गेंद खेली उस पर चौके लगाये. लेकिन जब वह 92 पर थे तब वोक्स की गेंद एलबीडबल्यू हो गए.

सीरीज में यह पहली बार हुआ जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शतक पूरा करने से पहले उनका विकेट लिया.

स्मिथ के चोटिल होने के बाद मैदान पर गंभीरता नहीं दिखाने के कारण सोशल मीडिया पर आर्चर की आलोचना की गई लेकिन उन्होंने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘‘ मेरी ऐसी कोई योजना नहीं थी (बल्लेबाज को चोटिल करने की). आप पहले विकेट लेने की कोशिश करते है. जब वह गिर रहे थे तब एक पल के लिए सबकी धड़कने रूक गयी थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब वह उठ खड़े हुए और मैदान पर चहल-कदमी करने लगे तब सभी ने राहत की सांस ली. कोई भी किसी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाते नहीं देखना चाहता है. यह अच्छी चुनौती थी, एक शानदार स्पैल.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget