एक्सप्लोरर

Ashes 2019, 2nd Test: पहली पारी में 258 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवा कर 258 रन ही बना पाई.

लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को उसकी पहली पारी में 77.1 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 13 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी इंग्लैंड के स्कोर से 228 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष है.

स्टंप्स के समय कैमरून बेनक्राफ्ट 36 गेंदों पर पांच रन और उस्मान ख्वाजा 25 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. डेविड वॉर्नर 17 गेंदों पर तीन रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए.

इससे पहले, मेजबान इंग्लैंड की टीम रोरी बर्न्‍स (53) और सातवें नंबर के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (52) के अर्धशतकों की मदद से 258 रन बनाने में सफल रही.

मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और मेजबान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई, जिस कारण वह बड़े स्कोर की ओर नहीं बढ़ पाई.

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स (32) और बेयरस्टो के बीच ही सातवें विकेट के लिए सबसे ज्यादा 72 रनों की साझेदारी देखने को मिली. इसके अलावा जोए डेनली (30) और बर्न्‍स के बीच ही तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हो पाई.

बर्न्‍स ने जहां 127 गेंदों पर सात चौकों की मदद से अपने करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया तो वहीं बेयरस्टो ने 95 गेंदों पर सात चौकों की बदौलत अपने करियर का 21वां अर्धशतक जड़ा.

उनके अलावा कप्तान जोए रूट ने 14, बेन स्टोक्स ने 13, जोस बटलर ने 12, जोफरा आर्चर ने 12, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 11 और जैक लीच ने नाबाद छह रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, नॉथन लॉयन और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन जबकि पीटर सीडल ने एक विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget